फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ECHS roared the former military

ईसीएचएस को लेकर गरजे पूर्व फौजी

Fri, 06 Nov 2015 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Fri, 06 Nov 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन

एक्स सर्विसमैन हेल्थ स्कीम (ईसीएचएस) के तहत चंपावत में स्वीकृत पॉलीक्लीनिक दूसरी जगह शिफ्ट होने से पूर्व फौजियों में गहरी नाराजगी है। बाराकोट में सूबेदार मोहन सिंह की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन में पूर्व फौजियों ने निर्णायक आवाज उठाने का एलान किया है।

विज्ञापन


संरक्षक स्क्वाड्रन लीडर मोहन चंद्र शर्मा, कर्नल सुरेश अधिकारी और हयात सिंह अधिकारी ने ईसीएचएस सुविधा की जानकारी दी। बताया कि पूर्व फौजी और उनके आश्रितों को किसी भी बीमारी में स्वास्थ्य संबंधी निशुल्क मदद के लिए पॉलीक्लीनिक आवश्यक है। जिले के पहाड़ी हिस्से में इस पॉलीक्लीनिक के नहीं होने का खामियाजा दूरदराज में रहने वाले पूर्व फौजी परिवारों को भुगतना पड़ रहा है। यहां के 4500 पूर्व फौजियों को इसके लिए पिथौरागढ़ या बनबसा जाना पड़ता है।
विज्ञापन


पूर्व सैनिक संगठन ने चंपावत में पॉलीक्लीनिक को लेकर सड़कों पर उतरने की भी धमकी दी है। 9 नवंबर को लोहाघाट, 13 नवंबर को मंच-तामली और 16 नवंबर को चंपावत में सम्मेलन कर पूर्व फौजी अपनी रणनीति को अंतिम रूप देंगे। सम्मेलन में कैप्टन भैरव सिंह, सूबेदार सुंदर देव, देव सिंह अधिकारी, डा.कल्याण सिंह अधिकारी, हयात सिंह अधिकारी, दीवान सिंह चौधरी आदि ने विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed