फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Earnings topped, facilities booby

कमाई में अव्वल, सुविधाओं में फिसड्डी

Sun, 14 Jun 2015 10:30 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत Updated Sun, 14 Jun 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
Earnings topped, facilities booby

परिवहन निगम का टनकपुर डिपो आमदनी में तो पीछे नहीं है, लेकिन यहां सुविधाओं की खासी कमी है। इस डिपो की आय में सबसे ज्यादा हिस्सा बनबसा का है। मगर इसके बावजूद बनबसा में रोडवेज के यात्रियों के लिए सुविधाओं का अकाल है। साथ ही बस स्टेशन नहीं होने से बसें राष्ट्रीय राजमार्ग पर आडे़-तिरछे खड़ी रहती हैं। इससे सड़क पर जाम से लेकर अन्य तरह की अव्यवस्था फैलती है।

विज्ञापन


टनकपुर डिपो की बसों में सबसे ज्यादा यात्री नेपाल के होते हैं। महेंद्रनगर (नेपाल) से आने वाले ये यात्री बनबसा से ही आगे का सफर तय करते हैं। यहां से करीब तीन हजार से अधिक मुसाफिर रोजाना देहरादून, हरिद्वार, दिल्ली, शिमला और अन्य जगहों के लिए सवार होते हैं। सिर्फ बनबसा से ही औसतन करीब दो लाख रुपये रोजाना की आय है। परिवहन निगम के टनकपुर डिपो को सर्वाधिक आय देने वाले बनबसा में फिलहाल बस स्टेशन नहीं है।
विज्ञापन


यात्रियों की सुविधा को बनबसा में 2006 में बीएडीपी मद से एक टिनशेड का निर्माण कराया था। उसी में रोडवेज टिकट विंडो भी स्थापित है। रोडवेज के टनकपुर के मंडलीय प्रबंधक (जीएम) अनूप रावत का कहना है कि फिलहाल बनबसा के बस स्टेशन कोई प्रस्ताव नहीं है। अलबत्ता यात्रियों को सुविधा देने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed