फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Earned 2563 rupees, diesel costs four thousand

कमाई 2563 रुपये की, डीजल लग गया चार हजार का

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Earned 2563 rupees, diesel costs four thousand
चंपावत/लोहाघाट। पूरे 102 दिन बाद आखिरी रोडवेज बस के पहिये घूमे। 22 मार्च से बंद रोडवेज के लोहाघाट डिपो की एक बस शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन चली लेकिन दोनों ही दिन बस में सवारियों का जबर्दस्त टोटा रहा। पहले दिन तो हाल यह था लौटा-फेरी में कुल 11 सवारियां मिलीं, 2563 रुपये टिकट के रूप मेें आए, जबकि चार हजार रुपये का डीजल लग गया।
विज्ञापन

25 जून से लोहाघाट डिपो की दो बसों (एक नैनीताल व दूसरी हल्द्वानी) को चलाने के निगम मुख्यालय से आदेश जारी हुए। यात्री नहीं मिलने के कारण सात दिन तक बस नहीं चल सकी। बृहस्पतिवार को पहली बार बस का पहिया घूमा। लोहाघाट-हल्द्वानी बस सेवा को टनकपुर तक की पांच सवारी में ही चलाया गया। शुक्रवार को यह बस छह सवारी के साथ लौटी। 34 सीटर इस बस में लौटा-फेरी में कुल 11 सवारी ही मिली। वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी बीसी आर्या बताते हैं कि टिकट से मिली राशि से करीब डेढ़ हजार रुपये अधिक का डीजल लग गया। अलबत्ता शुक्रवार को भी हल्द्वानी तक एक बस चलाई गई। इस बस मेें भी लोहाघाट से एक सवारी और चंपावत से तीन सवारी मिली।
विज्ञापन

कोट
एक सप्ताह तक आवाजाही नहीं होने की वजह से बस को कम सवारियों में भी चलाया गया। कम सवारी के बावजूद बस को ट्रायल के तौर पर चलाया जा रहा है। अगर लोहाघाट से टनकपुर के बीच रास्ते की सवारी मिली, तो बस को आगे चलाया जाएगा। अन्यथा इस पर दोबारा से विचार किया जाएगा। - राजेंद्र कुमार, सहायक मंडलीय प्रबंधक, रोडवेज, लोहाघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed