फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   E ticketing system did not worked

रोडवेज का सर्वर ठप होने से बसों का संचालन रहा प्रभावित

Thu, 07 Mar 2019 12:12 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूूराे टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूूराे टनकपुर (चंपावत)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Thu, 07 Mar 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
E ticketing system did not worked
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

सर्वर ठप रहने से रोडवेज का ई-टिकटिंग सिस्टम बुधवार को पूरे दिन फेल रहने से यात्रियों को खासी परेशानी से जूझना पड़ा। वहीं रोडवेज को भी क्षति उठानी पड़ी है। ई-टिकटिंग मशीनों के काम न करने से परिचालकों ने मैनुअल टिकट काटने से हाथ खड़े कर दिए। इसके चलते सुबह छह बजे से ग्यारह बजे तक बसों का संचालन ठप रहा। बाद में कुछ परिचालकों के मैनुअल टिकट काटने पर राजी होने से ग्यारह बजे से बसें गंतव्य को भेजी गईं। 

विज्ञापन


बुधवार सुबह छह बजे रोडवेज का सर्वर ठप होने से ई-टिकटिंग मशीनों ने काम करना बंद कर दिया। चालक-परिचालक बस स्टेशन से बसों को लेकर टाइम ऑफिस चल गए। बाद में पता चला कि निगम मुख्यालय से सर्वर ठप है और किसी भी परिचालक की ई-टिकटिंग मशीन काम नहीं कर रही है। मशीनों के काम नहीं करने पर परिचालकों ने भी मैनुअल टिकट काटने से इनकार कर दिया। इसके चलते सुबह ग्यारह बजे तक टनकपुर डिपो से बसों का संचालन पूरी तरह ठप रहा।
विज्ञापन


सुबह दिल्ली, देहरादून और बरेली के लिए रवानों होनेे वाली बसेें देर से संचालित हुईं। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एआरएम संचालन श्रीराम कौशल ने बताया कि मुख्यालय में सर्वर का अपग्रेडेशन कार्य के चलते यह नौबत आई। एआरएम के मुताबिक बसों का संचालन प्रभावित रहने से निगम को एक लाख से अधिक की क्षति हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वर अपग्रेडेशन कार्य की नहीं थी पूर्व सूचना 
निगम प्रबंधन द्वारा रोडवेज डिपो प्रबंधन को सर्वर के अपग्रेडेशन कार्य के चलते ई-टिकटिंग सिस्टम ठप रहने की सूचना पूर्व में दी होती तो न निगम को क्षति होती और न ही यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती। एआरएम संचालन श्रीराम कौशल का कहना है कि सर्वर अपग्रेडेशन की पूर्व में कोई सूचना नहीं थी। यदि पूर्व सूचना होती तो उसी के अनुरूप व्यवस्था की जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed