फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   E-Ravanna Portal's Sarwar Down, Mineral Clearance Affected by Sharda

ई-रवन्ना पोर्टल का सरवर रहा डाउन, शारदा से खनिज निकासी प्रभावित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
E-Ravanna Portal's Sarwar Down, Mineral Clearance Affected by Sharda
ई-रवन्ना सरवर डाउन होने से निकासी गेट के तौल कांटे पर लंबी वाहनों की लाइन। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। ई-रवन्ना पोर्टल का सर्वर डाउन रहने से बृहस्पतिवार को शारदा में खनिज निकासी आधे दिन प्रभावित रही। रवन्ने न कटने से निकासी गेट के तौल कांटों पर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। इससे खनन कारोबारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर एक बजे सर्वर चालू होने से खनिज निकासी शुरू हुई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह शारदा के डाउन स्ट्रीम में रोज की तरह वाहन खनिज निकासी के लिए खनन क्षेत्र में रवाना हुए, लेकिन सुबह से ही ई-रवन्ने के पोर्टल का सर्वर डाउन रहने से वाहन खनिज निकासी नहीं कर पाए। दोपहर एक बजे तक सर्वर डाउन रहने से निकासी गेट के तौल कांटों पर वाहनों की लंबी कतार रही। निकासी के लिए चालकों को घंटों प्रतीक्षा करनी पड़ी। शक्तिमान ट्रक खनन यूनियन के अध्यक्ष आनंद सिंह महर अन्नी का कहना है कि आए दिन सर्वर डाउन होने और तौल कांटों के ई-रवन्ना सिस्टम में गड़बड़ी के कारण खनिज निकासी प्रभावित हो रही है। इस कारण वाहन मालिकों और खनन कारोबारियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। खनन प्रबंधक हरीश पाल ने बताया कि देहरादून से ही सर्वर डाउन रहा, लेकिन दोपहर एक बजे सर्वर ठीक होने पर खनिज निकासी सुचारु हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed