फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   E-learning is distance from: Prokdhami

ई-लर्निंग से दूर होगा फासला : प्रो.धामी

Sun, 08 May 2016 10:16 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत Updated Sun, 08 May 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
E-learning is distance from: Prokdhami
चंपावत में साविद्या पुस्तिका का विमोचन करते डीएम दीपेंद्र चौधरी और अन्य। - फोटो : अमर उजाला

 कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति डा. होशियार सिंह धामी ने कहा कि  डिजिटल प्रौद्योगिकी का ई-लर्निंग ही नहीं सामाजिक विकास में योगदान लगातार बढ़ रहा है। हिमालय वाटर सर्विस तथा विकास एवं पर्यावरण संरक्षण समिति (हिमवत्स) की ओर से डिजिटल प्रौद्योगिकी की ई-लर्निंक और सामाजिक विकास में भूमिका विषय पर जीजीआईसी सभागार में कार्यशाला हुई। कुलपति डा. धामी ने कहा कि वेबसाइट, एप्लीकेशन, कंप्यूटर इंफॉरमेशन टैक्नॉलोजी का उपयोग कर शिक्षण की नवीनतम विधा से रूबरू कराया जा सकता है। इसके उपयोग में दूरी भी कोई बाधा नहीं है।

विज्ञापन


जीबी पंत विश्वविद्यालय के पूर्व उप कुलपति और बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंस के निदेशक डा.बीएस बिष्ट ने कहा कि ई-लर्निंग की बुनियादी अवधारणा बताई। तीर्थांकर महावीर विश्वविद्यालय मुरादाबाद के निदेशक प्रो.केके पांडेय ने मेसिव ओपन ऑनलाइन कोर्सेज (एमओओसी) के जरिए ऑनलाइन पाठ्यक्रम, स्मार्ट कक्षाएं, जीपीएस, टैबलेट से कक्षा का संचालन आदि से रूबरू कराया।
विज्ञापन

आर्यभट्ट अनुसंधान संस्थान (एरीज) नैनीताल के पुरुषोत्तम जोशी, हरीश तिवारी ने स्लाइड के जरिए ग्रहों की जानकारी दी। दूरबीन के काम करने के तरीकों को भी बताया गया। डा.उमेश जोशी ने प्रदूषण रहित धरती और विकास के बीच समन्वय पर जोर दिया। डा.बीडी सुतेड़ी ने ई-लर्निंग को रिमोट एरिया के लिए बेहद फायदेमंद बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीडी फुलारा के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्रो.सीएस मथेला, संस्था के सचिव जीबी बिष्ट, आरडी जोशी, जीबी रस्यारा, डा.जीबी बिष्ट, जीजीआईसी की प्रधानाचार्या हेमंती बोहरा, मुक्तेश पचौली, गोकुल तिवारी, ओम प्रकाश, अक्षय वर्मा, दीपक, रमका, चंद्रमोहन जोशी, प्रकाश पुनेठा, पूजा खाती, भुवन पुनेठा आदि ने सहयोग किया। इससे पूर्व स्कूली छात्राओं ने सरस्वती वंदना और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया।



साविद्या का हुआ विमोचन
साविद्या पुस्तिका का विमोचन हुआ। डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी, गोविंद बल्लभ पंत विश्वविद्यालय के पूर्व उप कुलपति डा.वीएस बिष्ट, प्रो.केके पांडेय, हरीश तिवारी, पुरुषोत्तम जोशी, डा.उमेश जोशी ने साविद्या किताब का विमोचन किया। हिमवत्स के संपादक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर के रिटायर्ड प्रोफेसर डा.एचडी बिष्ट और डा.जीबी बिष्ट ने बताया कि साविद्या के 2016 के अंक में शैक्षिक और पर्यावरण से संबंधित विभिन्न क्रियाकलापों की जानकारी दी गई है। यह वार्षिक पत्रिका 2007 से शुरू की गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed