फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Duty of SSB in Indo-Nepal Border

एसएसबी ने नेपाल एपीएफ के साथ मनाई दीपावली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Duty of SSB in Indo-Nepal Border
दिवाली पर्व पर धारचूला झूला पुल पर नेपाल के जवानों को मिठाई देते एसएसबी के जवान। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। सीमांत धारचूला क्षेत्र में हर्षोल्लास से दीप पर्व मनाया गया। चीन सीमा के 10500 फुट की ऊंचाई पर स्थित गुंजी में सेना, आईटीबीपी, एसएसबी, बीआरओ ने अपने जवानों के साथ मिठाई बांटकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

11वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट महेंद्र प्रताप के निर्देश पर धारचूला के एसएसबी ने झूला पुल में मित्र राष्ट्र नेपाल के एपीएफ और नेपाल पुलिस के अधिकारी और जवानों को मिठाई बांटी।
विज्ञापन

इस दौरान नेपाल पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक एमबी खड़का, एचबी पांडे, एपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक प्रेम सिंह, एसएसबी के कंपनी प्रभारी कुलदीप सिंह, सहायक उपनिरीक्षक राम गोपाल, नवीन गिरी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धारचूला नगर, जौलजीबी, बलुवाकोट, ढुंगातोली, कालिका गलाती, धारचूला देहात, राथी, जुम्मा, खेला, पांगला, तांकुल सहित दारमा, चौदास, व्यास घाटियों में ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के घर रोशनी से जगमग नजर आए।
सभी ने माता लक्ष्मी और कुबेर देवता के साथ धन्वंतरी देव की आराधना कर सुख, समृद्धि, आरोग्य की कामना की। बच्चों ने भी जमकर आतिशबाजी की। ग्वालगांव के श्री श्री 1008 कालिका मंदिर में दीप उत्सव का आयोजन किया गया। पंडित राधेश्याम तिवारी ने बताया कि दीप उत्सव के माध्यम से पूरे देश के साथ ही सीमांत क्षेत्र की सुख, शांति, समृद्धि की कामना की जा रही है।
एसएसबी ने नेपाल एपीएफ के साथ मनाई दीपावली
बनबसा (चंपावत)। एसएसबी ने नेपाल एपीएफ के साथ दीपावली मनाई। भारत-नेपाल की सुरक्षा एजेंसियों के बीच सीमा सुरक्षा एवं गतिविधियों संबंधी सूचनाओं के आदान-प्रदान पर चर्चा हुई। इस दौरान दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त गश्त कर सीमावर्ती हालात नियंत्रित करने में मदद करने पर सहमति बनी।
एसएसबी 57वीं वाहिनी के सितारगंज स्थित मुख्यालय से आए द्वितीय कमान अधिकारी बीपीएस नेगी, बनबसा बीओपी प्रभारी राजवीर सिंह मीणा (निरीक्षक) एवं उपनिरीक्षक लालजीत ने लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं देकर मिठाई भेंट की।

भारत-नेपाल सीमा पिलर संख्या 805/1 (7) पर हुई संगोष्ठी में नेपाल एपीएफ के एसपी वीरेंद्र ऐर, गड्ढा चौकी प्रभारी निरीक्षक पदम सिंह भंडारी, जिमुआ चौकी प्रभारी निरीक्षक हेमंत सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed