{"_id":"57fe68634f1c1bf62d28de76","slug":"dussehra-festival-concluded","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग कार्यक्रमों के साथ दशहरा महोत्सव संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग कार्यक्रमों के साथ दशहरा महोत्सव संपन्न
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Wed, 12 Oct 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
दशहरा महोत्सव संपन्न
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेगडू में चल रहा तीन दिनी दशहरा महोत्सव परंपरागत उल्लास एवं रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया। मुख्य अतिथि विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार के आयोजन के लिए सभी को बधाई दी।
उन्होंने हाईस्कूल कक्षाओं से ऊपर अध्ययनरत बीपीएल श्रेणी की छात्राओं को अपनी ओर से ट्रेक शूट देने की घोषणा की। जिला पंचायत सदस्या सुषमा फर्त्याल और पूर्व डीओ पीएस मेहता ने भी बधाई दी। इससे पहले आयोजन समिति की ओर से प्रकाश मेहता, विरेंद्र मेहता, मान सिंह मेहता, केएस मेहता, केदार मेहता ने अतिथियों का स्वागत किया।
प्रकाश मेहता की अध्यक्षता एवं चंद्रकांत खेालिया के संचालन में नैनीताल खुर्पाताल से विनोद कुमार के नेतृत्व में आए कलाकारों ने मोतिया बल्द के अलावा झोड़ा चांचरी एवं जागर की शानदार प्रस्तुति दी। यूनिवर्सल कान्वेंट स्कूल के कलाकारों की प्रस्तुति कुमाऊंनी लोक गीत मोरध्वज नाटक काफी सराहा गया, जबकि पिंकी एवं नेहा की प्रस्तुति हांगकांग की साड़ियां पर दर्शक थिरकने लगे।
विज्ञापन
राखि, पूजा एवं ज्योति ने भी गीत संगीत में अपना लोहा मनवाया। हास्य कलाकार सुरेश मेहता कल्याण अधिकारी एवं माधो सिंह मेहता अपने हास्य प्रहसनों से दर्शकों को खूब हंसाया।