{"_id":"5aff0eed4f1c1bd7408b63c6","slug":"dumpster-11-killed-as-pilgrims-mob","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं के जत्थे पर काल बनकर दौड़ा डंपर, 11 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं के जत्थे पर काल बनकर दौड़ा डंपर, 11 की मौत
अमर उजाला ब्यूराे टनकपुर (चंपावत)।
Updated Fri, 18 May 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर विचई गांव के पास घटना स्थल पर उमड़ी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बुखारपुर (नवाबगंज बरेली) से मां पूर्णागिरि के डोले के साथ पैदल आ रहे श्रद्धालुओं को पीछे से आए डंपर ने कुचल दिया। इस हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। शुक्रवार तड़के हाईवे पर टनकपुर-बनबसा के बीच विचई गांव के पास हुए इस हादसे में 19 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें से नौ की हालत गंभीर बनी हुई है। गंभीर घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। हादसे से क्षेत्र में कोहराम मच गया। बनबसा सैनिक छावनी के जवानों ने सबसे पहले राहत कार्य में जुटकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। राहत कार्य में देर होती तो मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती थी। हादसे को अंजाम देने वाले फरार डंपर चालक सितारगंज निवासी नरेंद्र सिंह को पुलिस ने दोपहर बाद झनकट के पास गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि डंपर चालक की इसका मालिक भी है। हादसे के वक्त वही वाहन को चला रहा था।
नवाबगंज के बुखारपुर गांव से 16 मई को बुखारपुर एवं आस-पास के गांवों के करीब 240 श्रद्धालुओं की टोली मां पूर्णागिरि के डोले के साथ पैदल यात्रा पर निकली थी। बृहस्पतिवार रात चकरपुर शिव मंदिर में रात्रि विश्राम के बाद वे करीब 2:10 बजे आगे बढे़। मां के जयकारों के साथ बनबसा पार होने के बाद सैनिक छावनी से कुछ आगे हाईवे पर विचई गांव के पास जत्था पहुंचा ही था कि पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर (यूके 06 सीए/8746) सड़क किनारे चल रहे श्रद्धालुओं को कुचलते हुए 200 मीटर तक चला गया। दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और मां के डोले के साथ आगे बढ़ते श्रद्धालुओं पर डंपर के चढ़ते ही कोहराम मच गया। देखते ही देखते सड़क पर लाशें और कटे अंग बिखर गए। जत्थे में सवार कुछ श्रद्धालुओं ने डंपर चालक का पीछा किया लेकिन वह डंपर छोड़कर भाग गया। डंपर के टायर में फंसे दो श्रद्धालुओं को बमुश्किल निकाला गया।
इधर लोगों की चीख पुकार सुनते ही पास स्थित सैनिक छावनी के जवान मौके पर पहुंचे। राहत कार्य में जुटे जवानों ने घायलों को संयुक्त चिकित्सालय भिजवाया। इस बीच, वहां आसपास के लोगों का जमावड़ा लग गया। करीब आधे घंटे बाद पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। एक साथ दर्जनों घायलों के पहुंचने से सरकारी अस्पताल में अफरातफरी मच गई। अव्यवस्थाओं के बीच दो घायलों ने दम तोड़ दिया। श्रद्धालुओं ने सबसे पहले अपने गांव में फोन पर सूचना दी। सूचना मिलते ही गांव से लोग अपने वाहनों से टनकपुर पहुंचे।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी मिलने पर डीएम डॉ. अहमद इकबाल, एसपी धीरेंद्र गुंज्याल और विधायक कैलाश गहतोड़ी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद वाहन की व्यवस्था कर शव गांव भिजवाए गए, जबकि जत्थे में शामिल अन्य श्रद्धालुओं को रोडवेज की बस से भिजवाया गया। कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि फरार चालक ही प्रारंभिक जांच में डंपर का मालिक पाया गया है। हादसे के वक्त वह खुद डंप चला रहा था। उससे पूछताछ की जा रही है।
मृतकों के नाम और पते
1-वीर सिंह (18) पुत्र अंगन लाल, निवासी उल्लहतापुर बहेड़ी, बरेली।
2-सोनू (16) पुत्र माखन लाल, निवासी बुखारपुर, नवाबगंज, बरेली।
3-विशाल (17) पुत्र यशवंत सिंह, निवासी सहलपुर, हाफिजगंज बरेली।
4-राजकुमार (16) पुत्र नन्हे सिंह, निवासी बुखारपुर, नवाबगंज बरेली।
5-दीनदयाल (35) पुत्र पोथी राम, निवासी बुखारपुर, नवाबगंज बरेली।
6-माखन लाल (35) पुत्र गेंदन लाल, निवासी बुखारपुर, नवाबगंज बरेली।
7-केसर सिंह (14) पुत्र खूबकरन, निवासी बिहारीपुर बहेड़ी, बरेली।
8-रामस्वरूप (45) पुत्र नत्थू, निवासी बुखारपुर, नवाबगंज बरेली।
9-सोहन लाल (40) पुत्र नत्थू लाल, निवासी बुखारपुर, नवाबगंज बरेली।
10-बाबू (12) पुत्र माखन लाल, निवासी बुखारपुर, नवाबगंज बरेली।
11-कमल (25) पुत्र उदय सिंह, निवासी बुखारपुर नवाबगंज बरेली।
(इसमें घायल बाबू ने हल्द्वानी ले जाते समय और कमल ने पीलीभीत ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा)
-
गंभीर रूप से घायल
1-गुड्डू (24) पुत्र ननकी सिंह, निवासी बुखारपुर, नवाबगंज बरेली।
2-वीरेंद्र सिंह (28) पुत्र उत्तम सिंह, निवासी बुखारपुर, नवाबगंज बरेली।
3-कुंदन सिंह (30) पुत्र लोचन सिंह, निवासी बुखारपुर, नवाबगंज बरेली।
4-वीरपाल (25) पुत्र मीही लाल, निवासी बुखारपुर, नवाबगंज बरेली।
5-तीरथ सिंह (44) पुत्र लोचन सिंह, निवासी बुखारपुर, नवाबगंज बरेली।
6-इंद्रजीत (32) पुत्र जगन लाल, निवासी बुखारपुर, नवाबगंज बरेली।
7-विजेंद्र सिंह (27) पुत्र करन सिंह, निवासी बुखारपुर, नवाबगंज बरेली।
8-राजपाल (20) पुत्र नंदराम, निवासी बुखारपुर, नवाबगंज बरेली।
9-सोमपाल सिंह (20) पुत्र तीरथ सिंह, निवासी बुखारपुर, नवाबगंज बरेली।
---------------------------
सामान्य घायल
1-मोती सिंह (16) पुत्र मुंशी लाल, निवासी बुखारपुर, नवाबगंज बरेली।
2-हरपाल (30) पुत्र बेगलाज, निवासी बुखारपुर, नवाबगंज बरेली।
3-रोहताश (20) पुत्र लाल सिंह, निवासी बुखारपुर, नवाबगंज बरेली।
4-तीरथ सिंह (20) पुत्र दोधराज, निवासी बुखारपुर, नवाबगंज बरेली।
5-निरंजन (45) पुत्र पवन लाल, निवासी बुखारपुर, नवाबगंज बरेली।
6-राजाबाबू (18) पुत्र प्रेम सिंह, निवासी खजनिया, नवाबगंज बरेली।
7-तेज सिंह (32) पुत्र करन सिंह, निवासी बुखारपुर, नवाबगंज बरेली।
8-जगदीश (52) पुत्र रलन लाल, निवासी सतुईया कलां, नवाबगंज बरेली।
9-हुलास राय (26) पुत्र निरंजन राय, निवासी बुखारपुर, नवाबगंज बरेली।
10-लखन सिंह (58) पुत्र गरी राम, निवासी बुखारपुर, नवाबगंज बरेली।
हादसे के शिकार लोगों को आर्थिक मदद
चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी के निर्देश पर डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने मां पूर्णागिरि मेला मद से मृतकों के परिजनों को 50-50 हजार, गंभीर घायलों को 25-25 हजार एवं मामूली रूप से घायलों को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। इधर, नवाबगंज के विधायक केेसर सिंह गंगवार की पहल पर यूपी सरकार ने भी मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख एवं घायलों को 50-50 हजार रुपये सहायता की घोषणा की है।