{"_id":"6467b9fcfd293a5203049e56","slug":"dumper-fell-into-ditch-near-garslekh-two-injured-champawat-news-c-8-1-144664-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: गर्सलेख के समीप खाई में गिरा डंपर, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: गर्सलेख के समीप खाई में गिरा डंपर, दो घायल
Fri, 19 May 2023 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 19 May 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
पाटी के गर्सलेख के पास खाई में लुढ़का कैंटर। संवाद
पाटी (चंपावत)। देवीधुरा जा रहा एक डंपर खाई में जा गिरा। इस हादसे में दो चालक और डंपर मालिक घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से पाटी अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस उपनिरीक्षक नवल किशोर ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर रात एक डंपर सिमलखेत से देवीधुरा जा रहा था। पाटी से तीन किलोमीटर दूर गर्सलेख के पास डंपर अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में वाहन चालक दीपक सिंह धौनी (36) निवासी मडलक पंचेश्वर और वाहन मालिक उमेद सिंह बिष्ट (32) निवासी ढरौंज देवीधुरा दोनों घायल हो गए। वहीं दोनों ने बताया कि डंपर के सामने अचानक गुलदार दिखने से वाहन अनियंत्रित हुआ। पाटी अस्पताल की चिकित्साधिकारी डॉ. मोनिका ने बताया कि दीपक के सिर में चोट लगने से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। इस दौरान रेस्क्यू टीम में हेड कांस्टेबल संतोष सिंह, दीपक सिंह, होमगार्ड बसंत सिंह, रोहित परवाल आदि मौजूद रहे।
फोटो 18 सीपीटी 11पी