{"_id":"5ba7c245867a553da22cd18f","slug":"due-to-rain-the-entire-route-was-interrupted","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से पूर्णागिरि मार्ग बाधित रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से पूर्णागिरि मार्ग बाधित रहा
ब्यूरो् /अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
Updated Sun, 23 Sep 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
बारिश से उफनाया किरोड़ा नाला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार रात से रविवार सुबह तक हुई बारिश से किरोड़ा और बाटनागाड़ नाले उफान पर आ गए।
इस कारण सुबह से ही पूर्णागिरि मार्ग बाधित रहा और थ्वालखेड़ा, गैंड़ाखाली, उचौलीगोठ, बसानीगोठ, चिलियाघोल आदि गांवों को घंटों तक सड़क संपर्क कटा रहा। इधर, टनकपुर-चंपावत राजमार्ग के बाधित होने की सूचना पर पुलिस ने सुबह से ही ककरालीगेट में वाहनों को पर्वतीय मार्ग पर जाने से रोके रखा।
खबर लिखे जाने तक राजमार्ग के बाधित रहने की सूचना पर पर्वतीय मार्ग पर वाहनों के आगे जाने पर प्रतिबंध जारी था। वहीं, टनकपुर एवं बनबसा क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी घंटों बाधित रही।
उधर, बनबसा में बारिश से गढ़ीगोठ क्षेत्र के नया बस्ती, भैंसाझाला, लाटाखल्ला गांव में जगह-जगह जलभराव से किसानों की फसल जलमग्न हो गई। प्रधान अरुण कुमार ने बताया कि किसान रविंद्र कुमार, लक्ष्मण सिंह दिगारी के कई बीघा खेतों में खड़ी फसल बारिश से नष्ट हो गई।
विज्ञापन
इसके अलावा फागपुर, चंदनी, भजनपुर, पचपकरिया, देशीफार्म, मीनाबाजार, धर्मशाला मार्ग, बमनपुरी, देवीपुरा आदि गांवों में जगह-जगह जलभराव हो गया। शारदा बैराज अटैंडेंट जगदीश श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार सुबह आठ बजे तक क्षेत्र में 85 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। अब तक क्षेत्र में 2029 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है, जबकि पिछले वर्ष आज के दिन तक क्षेत्र में 1789 एमएम बारिश हुई थी।