फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Due to protests, the team that took the encroachment returned to the barracks

विरोध के चलते अतिक्रमण हटाने आई टीम बैरंग लौटीं

Thu, 11 Jan 2018 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत Updated Thu, 11 Jan 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
Due to protests, the team that took the encroachment returned to the barracks
चंपावत में एसडीएम और व्यापरियों के बीच होती नोंकझोंक। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने आई एसडीएम को व्यापारियों के भारी विरोध के चलते बैरंग लौटना पड़ा। दरअसल एसडीएम मोटर स्टेशन पर स्थायी रूप से लगे फड़ और रेहड़ी वालों को हटाने आई थी। वहीं, व्यापारियों का कहना था कि बिना पूर्व सूचना के अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई गलत है।

बृहस्पतिवार अपरान्ह एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने मोटर स्टेशन पर स्थायी रूप लगे फड़ और रेहड़ी व्यवसायियों को हटाने का एनाउंस किया। इससे इन व्यवसायियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे व्यापार संघ अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, उपाध्यक्ष दीपक लारा, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश अधिकारी, ललित मोहन गोस्वामी समेत कई व्यापारियों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना था कि एक तरफ तो पालिका इन व्यापारियों से तहबाजारी वसूलती है। दूसरी तरफ उनके प्रतिष्ठानों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


इन व्यापारियों का यह भी कहना था कि ये व्यापारी वर्षों से खोखा और फड़ लगा कर आजीविका चला रहे हैं। व्यापारियों ने कहा कि स्थायी रूप से लगे खोखे और फड़ को हटाने के लिए प्रशासन समय भी नहीं दे रहा है। काफी देर तक हुई नोकझोंक के बाद एसडीएम बगैर अतिक्रमण हटाए लौट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट
वेंडर एक्ट के तहत खोखा और फड़ व्यापारियों को अलग स्थान पर दुकानें खोलने का प्रावधान है। इसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है। खोखा फड़ व्यवसायियों को इससे पूर्व कई बार अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया गया है। -अभिनव कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका।


कोट
मोटर स्टेशन में स्थायी रूप से लगे खोखा और फड़ों को हटाने को कहा गया था। इसका व्यापारियों ने विरोध किया। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिकारियों को अतिक्रमण चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं। चिन्हिकरण के बाद अतिक्रमण होने पर हटाने की कार्रवाई की जाएगी। -सीमा विश्वकर्मा, एसडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed