फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Due to less passengers, operation of a fair special train has been stopped from today

Champawat News: यात्री कम होने पर एक मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन आज से बंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Due to less passengers, operation of a fair special train has been stopped from today
टनकपुर (चंपावत)। रेलवे की ओर से मां पूर्णागिरि मेले में रात के समय पीलीभीत के लिए संचालित एक मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन बुधवार से बंद कर दिया है जबकि दो मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन जारी है।
विज्ञापन

15 मार्च को उत्तर भारत के प्रमुख मां पूर्णागिरि मेले का आगाज हुआ था। श्रद्धालुओं के लिए रेलवे की ओर से रोज रात में पीलीभीत, बरेली से एक-एक और दिन में कासगंज से एक मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन किया गया। स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि पीलीभीत के लिए रात 11:45 बजे जाने वाली ट्रेन को रेलवे की ओर से यात्री संख्या कम होने पर बंद कर दिया है। अब रात 9:30 बजे बरेली और दोपहर 1:40 बजे कासगंज को जाने वाली मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन यथावत जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed