फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Due to lack of maintenance, threat to temple of Sun temple

रख रखाव की कमी से सूर्य मंदिर के भवन को खतरा

Sat, 02 Sep 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Sat, 02 Sep 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
Due to lack of maintenance, threat to temple of Sun temple
उत्तर दिशा की ओर झुकता लोहाघाट के मड गांव स्थित प्रसिद्घ सूर्य मंदिर। - फोटो : अमर उजाला
 रखरखाव की कमी कई प्राचीन धरोहरों का अस्तित्व संकट में पड़ता जा रहा है। इनकी ओर किसी का ध्यान न जाने से यहां के ऐतिहासिक भवन  खंडहर में तब्दील हो रहे हैं। लोहाघाट विकासखंड के ग्राम पंचायत शीलिंग के मड़ तोक में स्थित प्राचीन सूर्य मंदिर की भी कोई देखरेख न होने के चलते इसका अस्तित्व खतरे में पड़ता जा रहा है। यह मंदिर धीरे-धीरे उत्तर दिशा की ओर झुकता जा रहा है। इसमें दरारें आनी शुरू हो गई हैं। 
विज्ञापन


ग्रामीणों द्वारा इस मंदिर के भवन की जर्जर हालत की जानकारी दिए जाने के बाद पुरातत्व विभाग के अधिकारी कई बार मंदिर का निरीक्षण भी कर चुके हैं। लेकिन इसके संरक्षण की दिशा में अभी तक कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर धीरे-धीरे उत्तर दिशा की ओर झुक रहा है। उन्होंने पुरातत्व विभाग की ओर मंदिर के भवन की मरम्मत पर कोई ध्यान न दिए जाने पर आक्रोश जताया। 
विज्ञापन


कई बार उठाई जा चुकी हैं आवाज 
मंदिर के पुजारी शंकरदत्त पांडेय का कहना है कि मंदिर की जर्जर हालत को देखते हुए 1992 से लगातार इसकी मरम्मत के लिए जिलाधिकारी, विधायक, संस्कृति मंत्रालय और पुरातत्व विभाग से मांग की जाती रही है। लेकिन मंदिर के जीर्णोद्धार और उसे संरक्षित करने के लिए अभी तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। यहां के मंदिरों में रखी मूर्तियां खंडित होने की कगार में पहुंच चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट 
मंदिर के सुंदरीकरण के लिए पर्यटन विभाग से आग्रह किया गया है। जीर्णोद्धार का काम धन अवमुक्त होने के बाद शुरू हो सकेगा। 
डॉ.चंद्र सिंह चौहान 
प्रभारी अधिकारी, पुरातत्व विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed