{"_id":"595a77bb4f1c1b610c8b46ec","slug":"due-to-a-hilly-terrain-accident-can-cause","type":"story","status":"publish","title_hn":" दरकती पहाड़ी हादसे की वजह बन सकती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरकती पहाड़ी हादसे की वजह बन सकती है
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत )
Updated Mon, 03 Jul 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
पूर्णागिरि धाम में दरक रही हनुमान चट्टी व लादीगाड़ की पहाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मां पूर्णागिरि धाम में लादीगाड़ व हनुमान चट्टी के पास सड़क चौड़ीकरण के लिए जेसीबी से पहाड़ काटे जाने से इन स्थानों पर पहाड़ी दरक रही है। यह पहाड़ी कभी भी हादसे की वजह बन सकती हैं। लोक निर्माण विभाग ने कोई सुरक्षात्मक उपाय नहीं किए हैं। मंदिर समिति एवं धाम के व्यापारियों ने प्रशासन से जल्द सुरक्षात्मक उपाय करने की मांग की है।
प्रशासन ने संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर लोनिवि समेत संबंधित विभागों को मानसून की दस्तक से पहले सुरक्षात्मक उपाय करने के निर्देश दिए थे। लोक निर्माण विभाग की ओर से इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी है। मां पूर्णागिरि धाम में लादीगाड़ व हनुमान चट्टी के पास सड़क चौड़ीकरण के लिए जेसीबी पहाड़ी का कटान किया जा रहा है। पहाड़ काटे जाने से इन स्थानों पर पहाड़ी दरक रही है और यहां हादसों का खतरा बना हुआ है।
लोगों का कहना है कि लोनिवि ने दरक रही पहाड़ी के बचाव के लिए अभी तक कोई उपाय नहीं किए हैं, न ही इन स्थानों पर सावधानी के बोर्ड ही लगाए गए हैं। मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय व सचिव गिरीश पांडेय ने एडीएम को स्थिति की जानकारी देते हुए शीघ्र सुरक्षात्मक उपाय के लिए लोनिवि के अधिकारियों को निर्देशित करने की मांग की है।