{"_id":"64778d40c5826075ad0b24f9","slug":"drowning-in-lohaghat-champawat-news-c-8-1-155976-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: तीन दिन पहले नदी में डूबे युवक का नहीं चला पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: तीन दिन पहले नदी में डूबे युवक का नहीं चला पता
Wed, 31 May 2023 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 31 May 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
सुंगरखाल के पास महाकाली नदी में सोमवार को नहाने के दौरान पैर फिसलकर डूबे लोहाघाट के युवक का अब
लोहाघाट (चंपावत)। सुंगरखाल के पास महाकाली नदी में सोमवार को नहाने के दौरान पैर फिसलकर डूबे लोहाघाट के युवक का अब तक कुछ पता नहीं चल सका है। युवक अपनी ताई के घर घूमने गया था। डूबा युवक जेसीबी ऑपरेटर था। युवक के परिजनों, स्थानीय लोगों, पंचेश्वर कोतवाली पुलिस के अलावा नेपाल पुलिस की ओर से उसकी खोज की जा रही है लेकिन तीसरे दिन भी युवक का कोई पता नहीं चल सका। युवक के डूबने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
पंचेश्वर कोतवाली प्रभारी इंद्रजीत ने बताया कि लोहाघाट स्टेशन बाजार निवासी मनोज चंद (30) पुत्र संतोष चंद सुंगरखाल अपनी रिश्तेदारी में गया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि मनोज सोमवार सुबह करीब 11 बजे महाकाली नदी में नहा रहा था। इसी दौरान पैर फिसलकर वह नदी के तेज बहाव में बह गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने कुछ दूर तक उसे बहते हुए देखा। लोगों की सूचना के पंचेश्वर कोतवाली पुलिस ने स्थानीय लोगों, एसएसबी, राजस्व पुलिस और नेपाल पुलिस की मदद से नाव के सहारे पंचेश्वर काली नदी में युवक की ढूंढखोज के लिए अभियान चलाया।
कोतवाल ने बताया कि जिस स्थान पर युवक डूबा था वहां और उसके आसपास काफी प्रयास किए लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। बताया कि नदी का पानी काफी मटमैला और अधिक होने के चलते ढूंढखोज में परेशानियां हो रही हैं। कोतवाल ने बताया कि युवक की ढूंढखोज के लिए चंपावत से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है।