फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Dropped trees on the Champawat-Tamale Road, children survivors

चंपावत-तामली रोड पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचे लोग

Wed, 17 Apr 2019 11:24 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूूराे चंपावत
अमर उजाला ब्यूूराे चंपावत Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Wed, 17 Apr 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Dropped trees on the Champawat-Tamale Road, children survivors
चंपावत के जीआईसी लाइन में आंधी तूफान के कारण गिरा पेड़। - फोटो : अमर उजाला
 जिला मुख्यालय के जीआईसी रोड में बुधवार को अचानक पॉपलर का पेड़ गिर गया। इसके चलते एक घंटे तक चंपावत-तामली मार्ग में यातायात बंद रहा। जेसीबी और स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ को हटाया गया। 
विज्ञापन

लटोली निवासी अंकित ने बताया कि पेड़ गिरने से उनकी नई मोटर साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि वह सड़क किनारे अपनी मोटर साइकिल खड़ी कर अपनी ताई के घर जा रहे थे। इसी बीच सड़क से कुछ दूरी पहुंचने पर ही पॉपलर का पेड़ अचानक गिर गया। उन्होंने बताया कि उस समय सड़क में कोई नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। पेड़ गिरने से बिजली लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने ऊर्जा निगम को  बिजली लाइन क्षतिग्रस्त होेने की जानकारी दी।
विज्ञापन

बारहमासी सड़क
चल्थी में तालाब में तब्दील हुई सड़क

कटिंग का मलबा सड़क पर आने से बढ़ी दिक्कतें 
चंपावत। टनकपुर और पिथौरागढ़ के बीच निर्माणाधीन बारहमासी सड़क पर जहां विभिन्न स्थानों में घंटों तक जाम लग रहा है। वहीं चल्थी में हालिया बरसात के बाद सड़क पूरी तरह से तालाब में तब्दील हो गई है। कटिंग का मलबा सड़क पर आने से कीचड़ ही कीचड़ होने के कारण वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इंदर कुमार, सुरेंद्र सिंह, दिनेश सिंह आदि स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क से मलबा हटाने के साथ ही चल्थी में जल्द से जल्द सड़क को सही किए जाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed