फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Drivers demonstrated by stopping taxi operations

Champawat News: टैक्सी संचालन ठप कर चालकों ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
Drivers demonstrated by stopping taxi operations
चंपावत के गैस गोदाम में प्रदर्शन करते संविदा कर्मचारी। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
लोहाघाट (चंपावत)। टनकपुर में लोहाघाट के टैक्सी चालक के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर टैक्सी चालकों ने प्रदर्शन किया। इधर इस घटना के विरोध में लोहाघाट से टनकपुर के लिए 90 फीसदी टैक्सी संचालन ठप रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को दरबान सिंह ढेक के नेतृत्व में टैक्सी चालकों ने ऋषेश्वर बाबा टैक्सी यूनियन के बैनर तले टैक्सी स्टैंड पर इस घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। टैक्सी चालकों का कहना था कि टनकपुर में लोहाघाट के एक टैक्सी चालक के साथ अराजक तत्वों ने मारपीट की थी। उन्होंने टनकपुर कोतवाली में तहरीर भी दी है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि आए दिन अराजक तत्व टैक्सी चालकों और यात्रियों के साथ मारपीट करते रहते हैं। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग करते हुए टनकपुर स्टेशन पर पुलिस सुरक्षा की मांग उठाई। कहा कि अगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर रोशन माहरा, बबलू महारा, गिरीश फर्त्याल, महेश मेहता, रोहित ढेक, दीपक कुमार, गोविंद बिष्ट, अमित करायत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संविदा कर्मियों ने किया दो घंटे कार्य बहिष्कार
चंपावत। यहां गैस गोदाम में तैनात संविदा कर्मचारियों ने शुक्रवार को प्रदेश महासंघ के आह्वान पर नियमितीकरण की मांग को लेकर दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए शीघ्र मांग पूरी करने को कहा।

कर्मचारियों का कहना था कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं इसके बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। कहा कि अगर जल्द कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं हुई तो 23 दिसंबर के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। शाखा प्रबंधक प्रकाश मुरानी ने बताया कि कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से गैस उपभोक्ताओं को बगैर गैस सिलिंडर के वापस जाना पड़ा। उन्होंने कहा कि अगर आगे भी इसी तरह कार्य बहिष्कार रहा तो समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। प्रदर्शन करने वालों में विरेंद्र कुंवर, नवीन राम, प्रमोद पंत, महेश राम, ममता डांगी आदि मौजूद रहे।

टनकपुर में लोहाघाट के टैक्सी चालक के साथ मारपीट करने के आरोपियों को पकड़ने की मांग को लेकर नारेबा

टनकपुर में लोहाघाट के टैक्सी चालक के साथ मारपीट करने के आरोपियों को पकड़ने की मांग को लेकर नारेबा- फोटो : LOHAGHAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed