{"_id":"67894088050b20a1940941c4","slug":"driver-injured-after-stone-falls-on-car-from-hill-champawat-news-c-229-1-cpt1001-118537-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: कार पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: कार पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से चालक घायल
Thu, 16 Jan 2025 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 16 Jan 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय से 35 किमी दूर एनएच बेलखेत क्षेत्र में एक कार वाहन में पहाड़ी से अचानक पत्थर गिर गया। इससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
बृहस्पतिवार को बेलखेत क्षेत्र में एनएच पर टनकपुर से पिथौरागढ़ जा रही कार के ऊपर पहाड़ी से अचानक पत्थर गिर गया, इससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
चल्थी चौकी प्रभारी निर्मल लटवाल ने बताया कि वाहन टनकपुर से पिथौरागढ़ जा रहा था। वाहन में चालक सूरज कुमार निवासी खर्ककार्की गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि अन्य लोग बाल-बाल बच गए। बताया कि चालक को 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। वहीं जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. राजकरन ने बताया कि चालक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। बताया कि चालक के सीटी स्कैन के बाद प्राथमिक इलाज किया गया। इसके बाद चालक को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया है।