{"_id":"6071f6c98ebc3e8d2a115b05","slug":"driver-dies-after-falling-into-dumper-ditch-near-chaudasoun-champawat-news-hld4212425162","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौड़ासौन के समीप डंपर खाई में गिरने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौड़ासौन के समीप डंपर खाई में गिरने से चालक की मौत
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। पाटी ब्लॉक के मूलाकोट-सिमलखेत मोटर मार्ग पर चौड़ासौन के पास एक डंपर के खाई में गिरने से उसमें सवार चालक की मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
शनिवार को पुष्कर राम (28) पुत्र ईश्वर राम निवासी चौड़ासौन रोज की तरह सड़क किनारे डंपर को खड़ा कर रहा था। इसी दौरान अचानक डंपर अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में पुष्कर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग पुष्कर को गहरी खाई से निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी ले आए। अस्पताल में डॉ. हिमांशु ने पुष्कर को मृत घोषित कर दिया गया। उप जिला अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डॉ.मंजीत सिंह ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।
ग्रामीणों के अनुसार 10 दिन पूर्व ही पुष्कर के बेटे का नामकरण हुआ था। पुष्कर अपने पीछे दो बेटे, एक बेटी, पत्नी, मां और दो बड़े भाईयों को छोड़ गया है। पुष्कर छह साल से वाहन चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। पुष्कर की मौत के बाद परिजन बदहवाश हैं।