फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Drinking water shortage did not go away in the past ten days

दस दिन बीते खरहीं में दूर नहीं हुई पेयजल किल्लत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Drinking water shortage did not go away in the past ten days
भिंगराड़ा में पेयजल किल्लत के चलते पानी ढोता बुजुर्ग। फोटो: संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। पाटी ब्लॉक के खरहीं गांव में लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। पानी की नियमित रूप से आपूर्ति नहीं होने से गांव में काफी लोग दूरदराज से पानी ढोने को मजबूर हो रहे हैं। दस दिन से परेशान ग्रामीणों ने अब तुरंत पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

खरहीं गांव के 70 साल के बची सिंह बोहरा 100 मीटर दूर से पानी भर रहे हैं। ऐसे ही हाल यहां के अन्य लोगों का भी है। खरहीं ग्राम पंचायत के तल्ली खरहीं तोक में आठ अक्तूबर से पेयजल आपूर्ति बुरी तरह से बाधित होने से ये नौबत आई है। नलों में पानी नहीं मिलने से लोग दूरदराज से गधेरे और नौलों से पानी ढोने के लिए मजबूर हैं। दुर्गानाथ, मोहननाथ, महेश नाथ, बचीनाथ, दिवान सिंह, प्रेम सिंह आदि ने तुरंत पेयजल आपूर्ति की खामी दूर नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। जल संस्थान के ईई विलाल यूनुस का कहना है कि संबंधित क्षेत्र के अधिकारी को पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed