फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   drinking water problem in champawat, people raised problem many times

तल्लादेश में शुरू हुई पानी की किल्लत 

Sun, 10 Mar 2019 10:25 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो  चंपावत। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Sun, 10 Mar 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
drinking water problem in champawat, people raised problem many times
ग्राम प्रधान दान सिंह। - फोटो : अमर उजाला

नेपाल सीमा से लगे तल्लादेश के कई गांवों में लोगों को गर्मी शुरू होने से पहले ही पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। यहां के लोग पानी भरने के लिए रातजगा कर रहे हैं। ग्रामीणों नेे जल्द ही पेयजल आपूर्ति ठीक नहीं होने पर लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन


तल्लादेश क्षेत्र के तामली, पोलप, रमेला, रायलगांव, कारी, सौराई सहित कई ग्राम पंचायतों में इन दिनों लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। पेयजल लाइन में पानी नहीं आने से ग्रामीण एक से दो किलोमीटर दूर गधेरे से पानी ढोने को मजबूर हैं। रमेला गांव से 800 दूर स्थित नल से पानी के लिए लंबी लाइन के चलते कई लोग रात में पानी भरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि कई महीनों से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को ठीक नहीं करने से उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्राम प्रधान राजेश सिंह, सुनीता देवी, ईश्वरी देवी, कमल सिंह, विक्रम सिंह, सुरेश बोहरा, हयात राम, हेतराम ने कहा कि बरकुम, सियासी, धूरा, ल्वार्की में पेयजल किल्लत बनी हुई है। कई बार जन प्रतिनिधियों को बताने के बावजूद हालत में सुधार नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य बसंत पुनेठा ने कहा कि क्षेत्र में आठ महीने पहले पेयजल लाइनों की मरम्मत की गई थी। इसके बाद बरसात में पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण नलों में पानी नहीं आ रहा है। ग्रामीण गधेरों से पानी पीने को मजबूर हैं। अब यहां के लोग चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दे रहे हैं। 

धूरा तोक में दो साल से खराब पड़ा है हैंडपंप 
धूरा तोक में लगा हैंडपंप दो साल से खराब पड़ा है। हैंडपंप खराब होने की शिकायत ग्रामीणों ने तीन-चार बार कर दी है। हैंडपंप ठीक नहीं होने से ग्रामीणों को पानी के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।  

तल्लादेश क्षेत्र की कई पेयजल लाइन बरसात के बाद से खराब हैं। लाइनों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। लाइनें ठीक होने तक पेयजल किल्लत वाले स्थानों पर वैकल्पिक उपाय किए जाएंगे। 
किशोर पंत, अपर सहायक अभियंता, जल संस्थान। 

पेयजल संकट सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों की उपेक्षा का नमूना है। यहां के लोग न केवल जिला मुख्यालय से दूर हैं बल्कि पानी जैसी बुनियादी जरूरत की आवाज भी मुख्यालय तक नहीं पहुंच रही है। 

भुवन जोशी दुकानदार। 

गांव के लोग पानी के लिए समस्याएं उठा रहे हैं। इसे लेकर कई बार गुहार लगाई जा चुकी है लेकिन हर स्तर से अनसुनी हो रही है। अगर जल्द हालात न सुधरे तो लोग चुनाव बहिष्कार करेंगे। 
दान सिंह ग्राम प्रधान। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed