{"_id":"5cc34488bdec2214107d2dd5","slug":"drinking-water-problem-in-champawat-leekage-in-pipeline","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहाघाट में लीकेज ने बढ़ाई पेयजल समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहाघाट में लीकेज ने बढ़ाई पेयजल समस्या
Fri, 26 Apr 2019 11:18 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Fri, 26 Apr 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट के स्टेशन बाजार में जल संस्थान के गेटवाल के लीक होने से नाली में बहता पानी।
- फोटो : अमर उजाला
लोहाघाट नगर क्षेत्र में पेयजल किल्लत के बीच पाइप लाइन की लीकेज गंभीर समस्या पैदा कर रही है। लोगों को तीसरे या चौथे दिन पानी मिल पा रहा है। जल संस्थान कार्यालय के पास लीकेज पाइप लाइन को दो दिन बाद भी ठीक नहीं किया जा सका है। इससे पानी बर्बाद हो रहा है, वहीं दूसरी ओर लोगों को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ रहा है।
सार्की टोला, बजरंगबली, लोहावती, ऋषेश्वर, ठाड़ाढुंगा, मीनाबाजार, कचहरी वार्डों के लोगों को तीसरे या चौथे दिन पानी मिल पा रहा है। इसमें भी उन्हें मात्र 30 से 40 मिनट ही पानी मिलता है। चौड़ी लिफ्ट पेयजल योजना, बनस्वाड, फोर्ती, ऋषेश्वर मंदिर स्थित नलकूप से मांग के अनुरूप काफी कम मात्रा में पानी मिल पा रहा है।
शुक्रवार को भीड़भाड़ वाले स्टेशन बाजार में जल संस्थान के गेटवाल से रिसाव होने के कारण सैकड़ों लीटर पानी नाली में बहता रहा। जब तक इस क्षेत्र की लाइन चालू रही, पानी की बर्बादी नहीं रुकी। लोगों ने जल संस्थान की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए पेयजल लाइन में हो रहे रिसाव को जल्द बंद कर लोगों को राहत देने की मांग की है।
विज्ञापन
इधर जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता पवन बिष्ट का कहना है कि कर्मियों को लीकेज की मरम्मत करने के निर्देश दिए गए हैं।