फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Drinking water. crisis. deepens. even winter.

Champawat News: सर्दी में भी गहराया पेयजल संकट तीसरे-चौथे दिन में मिल रहा पानी

Sun, 05 Jan 2025 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 05 Jan 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Drinking water. crisis. deepens. even winter.
लोहाघाट (चंपावत)। सर्दी के दिनों में नगर में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। प्रत्येक वार्ड में लोगों को तीसरे-चौथे दिन पानी मिल रहा है। नगर में बिछाई गई पेयजल लाइनों में जगह-जगह लीकेज होने से हर रोज हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। जल संस्थान लाइनों में हो रहे लीकेज को रोक पाने में विफल साबित हो रहा है।
विज्ञापन

नगर के सार्की टोला वार्ड राजस्व चौकी के समीप पेयजल लाइन में लगी गेटवाल और लाइन लीकेज होने से पानी बर्बाद होकर नालियों में बह रहा है। जहां से पानी लीक हो रहा है, वहां पर पत्थर लगाया गया है। वार्ड निवासी प्रकाश कुमार, दिनेश, जैंती, हीरा देवी, उषा, नीमा आदि ने बताया नगर के प्रत्येक वार्ड में तीसरे चौथे दिन पानी आता है। वह भी महज 30 से 40 मिनट आता है। उसके बाद प्राकृतिक जलस्रोतों से पानी लाकर दिनचर्या चलानी पड़ती है। यहां हर रोज पानी बर्बाद हो रहा है। लोगों ने जल संस्थान से शीघ्र पेयजल लाइन लीकेज ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन

कोट
नगर में जिन स्थानों पर पानी लीकेज की समस्या आ रही उसे तत्काल ठीक कराया जा रहा है। कर्मियों को लीकेज पर नजर रखने और उसे तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं। - पवन बिष्ट, सहायक अभियंता, जल संस्थान, लोहाघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed