{"_id":"5b2e8d8d4f1c1bc96b8b7cff","slug":"drinking-water-crisis-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर गहराने लगा पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर गहराने लगा पेयजल संकट
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
Updated Sat, 23 Jun 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
water
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुछ दिनों पहले हुई झमाझम बारिश के बाद एक बार फिर से पेयजल किल्लत होने लगी है। पेयजल किल्लत से निपटने के लिए विभाग टैंकर और पिकप से पानी बांट रहा है। कुछ दिन पहले हुई बारिश से पेयजल स्रोत में पानी का स्तर कुछ हद तक बढ़ गया था। जिसके बाद विभाग ने राहत की सांस ली। इस बीच गर्मी बढ़ने से पेयजल की किल्लत फिर शुरू हो गई। जल संस्थान के जेई किशोर पंत ने बताया कि बारिश होने से पेयजल स्रोत कुछ हद तक रिचार्ज हो गए थे। लेकिन अब दुबारा से गर्मी बढ़ने से विभाग ने किल्लत वाले इलाकों में टैंकर और पिकप से पानी बांटना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र में हर दिन 23 लाख लीटर पानी की जरूरत होती है। लेकिन वर्तमान में हर दिन महज पांच लाख लीटर पानी ही उपलब्ध हो पा रहा है।