फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Drink on the house to treat incurable

दर-दर पर दारू पर इलाज लाइलाज हुआ

Mon, 02 Jan 2017 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत। Updated Mon, 02 Jan 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
Drink on the house to treat incurable
शराब - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

 सिन्याड़ी, सूखीढांग, देवीधुरा, भिंगराड़ा ये बेहद छोटे-छोटे गांव हैं। इन गांवों में एक समानता है। इन इलाकों में दारू तो उपलब्ध है, लेकिन दवा नहीं। स्वास्थ्य सुविधा की कमी से इन गांवों के लोगों को मामूली इलाज के लिए भी करीब 51 किलोमीटर की दौड़ लगानी पड़ती है।
चंपावत ब्लॉक के सिन्याड़ी, सूखीढांग, पाटी ब्लॉक के देवीधुरा, भिंगराड़ा में शराब सुलभ है। विडंबना यह है इन जगहों में ग्रामीण इलाज को तरस रहे हैं। मां बाराही धाम देवीधुरा और भिंगराड़ा में तो अस्पताल होने के बावजूद डॉक्टरों की कमी से उपचार नहीं मिल रहा है। इन इलाकों के लोग छोटे से मर्ज के लिए भी लोहाघाट, चंपावत और टनकपुर के अस्पतालों में जाने को मजबूर है। इन गांवों से अस्पतालों का फासला 30 किलोमीटर से 51 किलोमीटर तक है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां से दूर के अस्पतालों में आवाजाही में वक्त और धन की बर्बादी होती है। खिलानंद जोशी सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि शराब की दुकानों के बजाय स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जाना चाहिए। विधानसभा चुनाव में वोट मांगने आने वाले नेताओं के सम्मुख भी यह मामला उठाया जाएगा।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि शराब की दुकानें एक तरफ तो शराबखोरी की प्रवृत्ति बढ़ा रही हैं, वहीं नौजवानों की फिटनेस पर भी मार कर रही है। नशे के गिरफ्त में आकर युवाओं की फौज और अर्द्धसैनिक बलों में भर्ती भी कम हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इलाज पर असर डाल रही डॉक्टरों की कमी
 जिले में डॉक्टरों की भारी कमी है। देवीधुरा सहित आठ अस्पतालों में एक भी डॉक्टर नहीं है। सीएमओ डॉ. डीएल साह का कहना है कि डॉक्टरों की कमी से कई अस्पताल डॉक्टर विहीन हो गए हैं। इससे स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हो रही है।


साल भर में 130 करोड़ की शराब गटक जाते हैं लोग
प्रदेश के सबसे छोटे जिलों में से एक है चंपावत। लेकिन यहां शराब से राजस्व खूब मिलता है। साल भर में 33.5 करोड़ रुपए का राजस्व मिल रहा है। जिले में देशी व विदेशी शराब मिलाकर कुल 16 दुकानें हैं। जहां हर रोज औसतन करीब 8 हजार बोतल शराब की बिक्री है। सालभर में 130 करोड़ रुपये से अधिक की शराब की बिक्री होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed