फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Dr. Vishnu Dutt Bhatt was simple with correspondence from postcard

डॉ. विष्णु दत्त भट्ट सरल के साथ पोस्टकार्ड से करते थे पत्राचार

Sat, 24 Nov 2018 10:22 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, चंपावत।
ब्यूरो् /अमर उजाला, चंपावत। Updated Sat, 24 Nov 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
Dr. Vishnu Dutt Bhatt was simple with correspondence from postcard
हिमांशु जोशी - फोटो : अमर उजाला
चंपावत। खेतीखान निवासी प्रख्यात लेखक, कथाकार और उपन्यासकार हिमांशु जोशी के निधन पर साहित्यकारों और पत्रकारों ने शोक का इजहार किया है।
विज्ञापन


साहित्यकार और जीआईसी देवीधुरा के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ.विष्णु दत्त भट्ट सरल ने बताया कि हिमांशु जोशी उनके साथ पोस्टकार्ड के माध्यम से पत्राचार करते थे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2009 में चंपावत जिला मुख्यालय के विभिन्न स्थानों में पहाड़ पत्रिका के रजत जयंती वर्ष समारोह में शामिल होने के दौरान हिमांशु जोशी से उनकी मुलाकात और परिचय हुआ था।

उसके बाद वह पोस्टकार्ड के माध्यम से पत्राचार करते थे। उन्होंने बताया कि वह पोस्टकार्ड का जवाब पोस्टकार्ड के माध्यम से अवश्य देते थे। हिमांशु जोशी ने उन्हें लगातार लिखते रहने के लिए प्रेरित किया। दूसरी ओर हिमांशु जोशी के निधन पर शोक जताने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन


साहित्यकार डॉ.बीसी जोशी, डॉ.डीडी जोशी, डॉ.टीआर जोशी, राजेंद्र प्रसाद गहतोड़ी, हिमांशु जोशी, डॉ.प्रकाश जोशी, डॉ.एमसी जोशी, प्रो.बीडी सुतेड़ी, डॉ.कीर्तिबल्लभ सक्टा, सुभाष जोशी, मदन सिंह महर, तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त रीता गहतोड़ी, अंजू पांडेय, अनुराग सिंह, प्रहलाद सिंह, देवेंद्र ओली, हिमेश कलखुड़िया, फणींद्र कुमार पांडेय, पुष्कर सिंह बोहरा, राम प्रसाद, विवेक जोशी, राजेश ओली, दिनेश चंद्र, सतीश जोशी, कैलाश पांडेय, गिरीश बिष्ट, चंद्रशेखर, आदि ने दो मिनट का मौन रखकर हिमांशु जोशी के निधन को साहित्य जगत की अपूरणीय क्षति बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed