{"_id":"58a86e2a4f1c1b931ad857d6","slug":"downstream-communication-network-is-not-wrong","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाउन स्ट्रीम में संचार नेटवर्क न होने की बात गलत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाउन स्ट्रीम में संचार नेटवर्क न होने की बात गलत
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
Updated Sat, 18 Feb 2017 09:24 PM IST
विज्ञापन
ई-रव्वने को लेकर खनन कारोबारियों व वन निगम कर्मियों से वार्ता करते खान अधिकारी दिनेश कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शारदा से खनिज निकासी के लिए ई-रव्वना जारी करने को खान अधिकारी ने वन विकास निगम की खनन इकाई को लौगिंन आईडी एवं पासवर्ड जारी कर दिया है। ई-रव्वने के लिए संचार नेटवर्क न होने की बात कह रहे खनन प्रभारी हरीश पाल की बात भी खान अधिकारी के निरीक्षण में गलत पाई गई है।
अप स्ट्रीम के साथ ही डाउन स्ट्रीम में भी बीएसएनएल के अलावा सभी निजी संचार कंपनियों ने फुल नेटवर्क मिले हैं। खान अधिकारी की मानें तो, असल बात यह थी कि निगम ने अब तक की गई खनिज निकासी की बकाया धनराशि ही जमा नहीं कराई है। बहरहाल शनिवार को तीसरे दिन भी शारदा से खनिज निकासी बंद रही। तीन दिन में करीब 30 से 36 लाख रुपए राजस्व का नुकसान हुआ है।
खनन प्रभारी बार-बार यह करते रहे कि डाउन स्ट्रीम में संचार नेटवर्क नहीं है। ई-रवन्ना जनरेट होने में नेटवर्क की समस्या आड़े आएगी। शनिवार को पिथौरागढ़ से यहां पहुंचे खान अधिकारी दिनेश कुमार ने खनन कारोबारियों एवं वन निगम के अधिकारियों से वार्ता करने के साथ ही खनन क्षेत्र का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
खान अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण में डाउन स्ट्रीम में संचार नेटवर्क की समस्या की बात गलत मिली। वहां बीएसएनएल समेत सभी निजी मोबाइल कंपनियों के पूरे नेटवर्क आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि निगम द्वारा अब तक की गई खनिज निकासी की पूरी धनराशि जमा नहीं की है, इसके चलते ई-रव्वना पंजीकरण में दिक्कत आ रही है। निगम द्वारा बकाया जमा कराने का हामी भरी है, इसके बाद निगम को लौगिंन आईडी और पासवर्ड जारी कर दिया गया है।
ई-रव्वना पंजीकरण के बाद वन निगम को रव्वना काटने के लिए एडवांस में रुपए जमा करने होंगे। वन निगम पर करीब तीन लाख रुपए का बकाया है। पिछले बकाया का भुगतान करने के साथ ही एडवांस भुगतान करने के बाद ही निगम द्वारा ई-रव्वना जारी किया जा सकेगा। -दिनेश कुमार, खान अधिकारी पिथौरागढ़।