फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Double engine government closes all gates of youth employment

डबल इंजन सरकार ने युवाओं के रोजगार के सभी द्वार बंद किए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Double engine government closes all gates of youth employment
उत्तराखंड बचाओ देव याचना यात्रा के दौरान लोहाघाट पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथ? - फोटो : LOHAGHAT
चंपावत/लोहाघाट । कांग्रेस की उत्तराखंड बचाओ 17 दिनी देव याचना यात्रा के लोहाघाट पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उसका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार पर उत्तराखंड विरोधी और जन विरोधी फैसले लेने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को स्टेशन बाजार में कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह देव की अध्यक्षता और चांद सिंह बोहरा के संचालन में हुए कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। नैथानी ने कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेस पर कोई कार्य न करने के झूठे आरोप लगा रही है। भाजपा के झूठ को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता देव याचना यात्रा के माध्यम सभी धर्मों के 108 देवालयों में याचना लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने युवाओं के लिए रोजगार के सभी द्वार बंद कर दिए हैं। युवा रोजगार के लिए दर दर भटक रहे हैं। कांग्रेसियों ने भारत के संविधान की रक्षा, राज्य में भू-अध्यादेश संशोधन विधेयक 2019 को लागू करने, श्राइन बोर्ड विधेयक को निरस्त करने, गैरसैंण में भूक्रय संशोधन कानून लागू करने सहित 34 सूत्रीय मांगों पर कार्यवाही करने की मांग उठाई। इस मौके पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष नवीन जोशी, पूर्व ब्लाक प्रमुख योगेश मेहता, पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष भगीरथ भट्ट, एडवोकेट नवीन मुरारी, हरगोविंद बोहरा, हयात राम, बसंत पंगरिया, लोकेश पांडेय, शैलेंद्र राय, भुवन चौबे, चिराग फत्र्याल, हरीश चौधरी, प्रदीप देव, कैलाश माहरा, मोहन राम, बलवंत करायत, राजपाल सिंह सामंत, लक्ष्मी दत्त उप्रेती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed