फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Domestic gas cylinder became costlier by Rs 240 in Champawat in seven

सात माह में चंपावत में 240 रुपये महंगा हुआ घरेलू गैस सिलिंडर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Domestic gas cylinder became costlier by Rs 240 in Champawat in seven
चंपावत। रसोई गैस सिलिंडर (एलपीजी) की कीमतों में फिर आग लग गई। चंपावत में 25.50 रुपये की बढ़ोतरी के साथ पहली जुलाई से घरेलू सिलिंडर की कीमत 872.50 रुपये हो गई है। पिछले साल पहली दिसंबर से अब तक सिर्फ सात महीने में सिलिंडर की कीमत 240 रुपये बढ़ गई। यानी औसतन हर दिन 1.13 रुपये की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

रसोई गैस अब आम लोगों की पहुंच से दूर होती जा रही है। पहली दिसंबर 2020 से पहली जुलाई तक के सात माह में सिलिंडर के दाम 240 रुपये 50 पैसे बढ़ गए हैं। गैस वितरण केंद्र के प्रभारी प्रकाश मुरारी ने बताया कि घरेलू गैस सिलिंडर में पहली जुलाई को दाम में 25.50 रुपये की वृद्धि हुई है। इसी तरह पांच किलो सिलिंडर नौ रुपये के उछाल के साथ 323 रुपये का हो गया है। जबकि व्यावसायिक सिलिंडर की कीमत 82 रुपये बढ़ोतरी के साथ अब 1553.50 रुपये हो गई है।
विज्ञापन

घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत (रुपये में)
1 दिसंबर 2020 632.00
1 जुलाई 2021 872.50
पेट्रोल और डीजल की कीमतें (रुपये प्रति लीटर)
चंपावत में प्रीमियम पेट्रोल 100.36
सामान्य पेट्रोल 96.39
डीजल 90.62
पेट्रोल 100, तो डीजल 90 पार
चंपावत। रसोई गैस सिलिंडर की तरह ही डीजल-पेट्रोल की कीमतें भी आसमान छू रही हैं। पहली जुलाई को प्रीमियम पेट्रोल 100.36 तो डीजल 90 रुपये पार हो गया है। वहीं सामान्य पेट्रोल की कीमत 96.39 रुपये लीटर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
भाजपा सरकार ने कीमतें कम करने का वादा किया था। लेकिन उसकी वादाखिलाफी छोटे तबके पर सबसे ज्यादा प्रहार कर रही है। सिलिंडर की कीमत बढ़ने से चाय की दुकान चला पाना भी मुश्किल हो रहा है।

मुरली जोशी, चाय दुकानदार, चंपावत।
कोट
रसोई गैस सिलिंडर की हर महीने बढ़ रही कीमत जबर्दस्त मार कर रही है। रसोई गैस चूल्हा बंद कराने की नौबत आ गई है। केंद्र सरकार को कीमतों को काबू करने के लिए उपाय करने चाहिए।
बंशीधर गहतोड़ी, किसान, सूखीढांग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed