{"_id":"57d446084f1c1bbb61318319","slug":"dola-s-mother-sunanda-nanda-round-today","type":"story","status":"publish","title_hn":" मां नंदा-सुनंदा की डोला परिक्रमा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां नंदा-सुनंदा की डोला परिक्रमा आज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sat, 10 Sep 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
मां नंदा-सुनंदा की डोला परिक्रमा आज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां नंदाष्टमी मेले के चौथे दिन शनिवार को कई धार्मिक अनुष्ठान हुए। मां नंदा-सुनंदा देवी के विशेष पूजन के बाद कन्या पूजन किया गया। रात 12 बजे तंत्रोत्क पूजन हुआ उसके बाद मां को भोग लगाया गया। इन धार्मिक अनुष्ठानों को पंडित गिरीश कलौनी, पंडित विनोद पांडेय और पंडित दीपक कुलेठा ने निभाया। भजन-कीर्तनों से यहां माहौल भक्तिमय हो गया है। मेले के आखिरी दिन रविवार को मंदिर परिसर में मां नंदा-सुनंदा की डोला परिक्रमा और मूर्ति विसर्जन होगा।
मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष शंकर दत्त पांडेय, उनकी धर्मपत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमा पांडेय, सभासद दीपक तड़ागी उनकी धर्मपत्नी रीता तड़ागी, नरेश जोशी, शंकरनाथ रावल, लक्ष्मण सिंह यजमान थे। प्रकाश पटवा सहित तमाम देवडांगरों और मंदिर के महंत भैरव गिरि ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। मेला धार्मिक कार्यक्रमों में विजय वर्मा, पूरन पांडेय, प्रकाश पांडेय, शांति पटवा, हरिप्रिया पटवा, गौरव वर्मा, सौरभ वर्मा सहित बड़ी संख्या में इलाके के भक्तगण शामिल थे। समिति के सचिव विकास साह ने बताया कि दिनभर के धार्मिक कार्यक्रम निपटने के बाद प्रसाद वितरण के साथ ही पांच दिनी मेले का समापन हो जाएगा।