फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Dola rath yatra on the last day of Purnagiri festival

पूर्णागिरि महोत्सव के अंतिम दिन निकली डोला रथ यात्रा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Dola rath yatra on the last day of Purnagiri festival
खूना बोरा गांव के श्रीमाँ पूर्णागिरी महोत्सव में देव रथ को मंदिर की ओर ले जाते श्रद्घालु। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। खूनाबोरा गांव के मां पूर्णागिरि महोत्सव के अंतिम दिन पूर्णागिरि की भव्य डोला रथयात्रा निकली। डोला रथ यात्राओं के मंदिर की परिक्रमा करने के साथ ही महोत्सव का समापन हो गया। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। शुक्रवार रात गांव में देवी जागरण हुआ। इस दौरान देव डंगरियों ने अवतरित होकर पीड़ितों के कष्टों का निवारण किया। शनिवार दोपहर बाद दुर्गम रास्तों को पार करते हुए खूना बोरागांव से मां पूर्णागिरि की रथयात्रा मंदिर की ओर निकली। रथ में सवार पूर्णागिरि के रूप में पार्वती देवी और महाकाली के रूप में हयात सिंह बोहरा श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए चल रहे थे। देवी रथ के पीछे महिलाएं मां का गुणगान कर चल रही थीं। रथयात्रा के मंदिर की परिक्रमा कराने के बाद महोत्सव का समापन किया गया। इस अवसर पर बलांई, मझेड़ा, नई बलांई, चौड़ाराजपुरा, खेतीगाड़, कफलेख, लोहाघाट, चंपावत आदि स्थानों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। आयोजन समिति के कैलाश बोहरा, जीवन राम, कैलाश बोहरा, नवीन बोहरा, भय्यूं बोहरा आदि नेे सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed