फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Doctors at the hospital had deployed Lohaghat

लोहाघाट अस्पताल में नहीं हुई डॉक्टरों की तैनाती

Sat, 12 Nov 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Sat, 12 Nov 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन

लोहाघाट (चंपावत)। पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड से सरकारी स्वामित्व में आने में अब महज पांच दिन बाकी हैं। शिफ्टिंग की प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है, इसके बावजूद डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ की तैनाती नहीं हो सकी है। अस्पताल में मरीजों के इलाज का काम सीएमएस के अलावा एकमात्र डॉक्टर से चल रहा है।

विज्ञापन


हस्तगत समिति के डॉ. आरपी खंडूरी का कहना है कि बरेली के गंगाशील अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्था समाप्त कर अस्पताल 15 नवंबर तक सरकारी स्वामित्व में आ जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की हस्तगत समिति हस्तांतरण की कार्रवाई कर रही है लेकिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा डॉक्टरों, पैरा मेडिकल स्टाफ की तैनाती की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन


यहां हड्डी रोग, बालरोग, प्रसूति रोग, विशेषज्ञों की तैनाती की कोई पहल नहीं की जा रही है। प्रसूति रोग विशेषज्ञ के न होने से यहां प्रसव केंद्र में महिलाओं को तात्कालिक दिक्कतें पैदा हो जाएगी। प्रशासनिक दायित्व होने के बावजूद सीएमएस अपना अधिकांश वक्त रोगियों के इलाज में लगा रहे हैं। एक और डॉक्टर हैं। सीएमएस डॉ. मंजीत सिंह का कहना है कि कसी भी विशेषज्ञ की तैनाती के आदेश नहीं हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed