फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Doctor or staff not available in hospital, public representatives locked it

Champawat News: अस्पताल में डॉक्टर मिला न स्टाफ, जनप्रतिनिधियों ने ताला ठोका

Wed, 29 May 2024 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 29 May 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Doctor or staff not available in hospital, public representatives locked it
अव्यवस्थाओं पर भड़के जनप्रतिनि​धियों ने बाराकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जड़ा ताला। स्रोत
लोहाघाट (चंपावत)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाराकोट में अव्यवस्थाओं का आरोप लगाते हुए जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल में ताला लगा दिया। डीएम और सीएमओ के आश्वासन के बाद अस्पताल के ताले खोले गए।
विज्ञापन

ज्येष्ठ प्रमुख नंदाबल्लभ बगौली ने बताया कि बुधवार सुबह करीब आठ बजे जीजीआईसी काकड़ की एक छात्रा को कुत्ते ने काट दिया। छात्रा को इलाज के लिए जब बाराकोट अस्पताल लाया गया तो वहां पर न कोई स्टाफ मौजूद नहीं था न ही डॉक्टर मिला। इसके बाद छात्रा को लोहाघाट अस्पताल ले जाया गया। बगौली ने सीएमओ को मामले की जानकारी देने के साथ अस्पताल में चिकित्सकों के समय से न आने की शिकायत भी की। सीएमओ ने मामले को जब गंभीरता से नहीं लिया तो गुस्साए लोगों ने अस्पताल में ताला लगा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद में बाराकोट ब्लाॅक प्रमुख विनीता फर्त्याल ने डीएम नवनीत पांडेय से वार्ता की और सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल बाराकोट पहुंचे। डीएम और सीएमओ के आश्वासन पर लोगों ने करीब डेढ़ घंटे बाद अस्पताल का ताला खोला। इस दौरान सीएमओ ने अस्पताल में बेहतर व्यवस्थाएं करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने अस्पताल में रोस्टर के हिसाब से सभी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अस्पताल में तैनात चिकित्सक के पास तीन ब्लॉक का जिम्मा है। इस दौरान व्यापार संघ अध्यक्ष संजय वर्मा, ग्राम प्रधान नारायण, मदन मोहन जोशी, हरीश वर्मा, राकेश बोहरा, रिंकू अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed