फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Doctor left his duty

बीच में छोड़ दी कैलाश मानसरोवर यात्रा ड्यूटी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Doctor left his duty
सीएमओ डॉ.आरपी खंडूरी। - फोटो : LOHAGHAT
इस साल की कैलाश-मानसरोवर यात्रा में ड्यूटी पर भेजे गए स्वांला राजकीय एलोपैथिक डिस्पेंसरी (एसएडी) के डॉ. मुकेश कुमार बीच में ही ड्यूटी छोड़कर वापस आ गए। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरपी खंडूरी ने मंगलवार को डॉक्टर का वेतन रोकने के आदेश के साथ ही स्पष्टीकरण तलब किया है। मामले की जानकारी स्वास्थ्य महानिदेशक को भी दी गई है। डॉ. कुमार को स्वांला के स्थान पर चंपावत जिला अस्पताल संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि स्वांला के डॉ. मुकेश कुमार और पुलहिंडोला के डॉ. अमित यादव को इस माह मानसरोवर यात्रा की ड्यूटी पर भेजा गया था। डॉ. यादव तो अब भी मानसरोवर यात्रा में ड्यूटी दे रहे हैं, लेकिन डॉ. कुमार बीच रास्ते से यात्रा छोड़ लौट आए। सीएमओ डॉ. खंडूरी ने कहा कि बीच रास्ते में राष्ट्रीय महत्व की इस यात्रा को छोड़ना गंभीर कृत्य है। डॉ. कुमार ने लौटने के बाद विभाग को जानकारी भी नहीं दी। सीएमओ ने ड्यूटी आदेश की अवहेलना पर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed