फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Do regular checking of vehicles to prevent accidents: DM

हादसे रोकने के लिए वाहनों की नियमित चेकिंग करें : डीएम

Fri, 30 Jun 2023 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 30 Jun 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
Do regular checking of vehicles to prevent accidents: DM
चंपावत जिला सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में मौजूद अधिकारी।
चंपावत। जिला सुरक्षा सड़क समिति की बैठक में डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी निर्देश दिए जिले में वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस, परिवहन और राजस्व विभाग संयुक्त रूप से प्रवर्तन की कार्यवाही कर नियमित वाहन चेकिंग अभियान चलाएं। कहा कि भार वाहनों में ओवरलोडिंग को पूर्णतया रोका जाए और मानसून को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जाए।
विज्ञापन

डीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में सड़क सुरक्षा के जो भी प्रस्ताव शासन के निर्देशानुसार भेजे जाने हैं वह शीघ्र भेजे जाएं। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी की ओर से जिले में वर्तमान में किए गए वाहनों के चालान के संबंध में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

डीएम ने अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग को निर्देश दिए कि बरसात के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग में विभिन्न स्थानों में मलबा और पत्थर गिरे हैं उन्हें जल्द से जल्द हटाया जाए। बैठक में एसपी देवेंद्र पींचा, डीएफओ आरसी कांडपाल, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुरेंद्र वर्मा, अधिशासी अभियंता लोनिवि बीसी पंत, पुलिस क्षेत्राधिकारी विपिन चंद्र पंत, कोतवाल योगेश उपाध्याय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed