फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Do not accept demands, boycott of board exams

मांगें न मानी तो करेंगे बोर्ड परीक्षाओं का बहिष्कार

Sun, 07 Jan 2018 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूूूूराे लोहाघाट (चंपावत)। Updated Sun, 07 Jan 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
Do not accept demands, boycott of board exams
अपनी मांगों को लेकर लोहाघाट में नारेबाजी करते राज्य चतुर्थवर्गीय कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
 राज्य चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ (शिक्षा विभाग) की बैठक में कर्मचारियों ने शासन द्वारा उनकी मांगों की अनदेखी किए जाने पर आक्रोश जताया। इस मौके पर मांगों को लेकर शासन के उपेक्षात्मक रवैये पर आक्रोश जताया। न्यायोचित मांगों को समय रहते पूरा न होने पर आंदोलन करने के साथ आगामी बोर्ड परीक्षाओं का बहिष्कार करने की चेतावनी दी गई है। 
विज्ञापन


राजकीय जिला शाखा पुस्तकालय में रविवार को संघ के जिलाध्यक्ष कैलाश सिंह मेहता की अध्यक्षता और महामंत्री केएस फर्त्याल के संचालन में हुई बैठक में मांगों की अनदेखी पर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। संगठन ने कहा कि लंबे समय से संघ द्वारा योग्यताधारी कर्मचारी की पदोन्नति, 26 वर्ष की सेवा पूर्ण करने के बाद ग्रेड पे 4200 रुपये देने, चिकित्सा अवकाश और उपार्जित अवकाश प्रधानाचार्य स्तर पर स्वीकृत करने, शासनादेश के अनुसार शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन वर्दी देने, सीईओ से कर्मचारी संगठन को विश्वास में लिए बिना किसी भी चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी का स्थानांतरण और संबद्धीकरण नहीं करने की मांग उठाई जा रही है, लेकिन उनकी न्यायोचित मांगों पर कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


इस मौके पर नवीन चंद्र, गोविंद बल्लभ ओली, जगदीश चंद्र, घनश्याम भट्ट, केशव राम, नवीन नेगी, कमल पुजारी, प्रदीप कुमार, नारायण राम, नारायण सिंह, कमल राय, नवीन नेगी, सतीश जोशी, बंशीधर जोशी, बहादुर सिंह, कमला, कविता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed