फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   DM walked 15 km in the village and listened to the problems of the villagers in champawat

15 किमी पैदल चले डीएम: गांव में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, बोले- जल्द होगा मोटर मार्ग का निर्माण

Tue, 21 Nov 2023 01:06 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 21 Nov 2023 01:06 PM IST
सार

15 किमी पैदल चलकर डीएम नवनीत पांडे ने उप तहसील मंच के सीमांत क्षेत्र के दूरस्थ बकोड़ा गांव का जायजा लिया। डीएम को अपने बीच पाकर गांव के बुजुर्ग, युवा, बच्चे, महिलाएं बेहद खुश नजर आए और गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
DM walked 15 km in the village and listened to the problems of the villagers in champawat
डीएम नवनीत पांडे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीएम नवनीत पांडे ने 15 किमी पैदल चलकर उप तहसील मंच के सीमांत क्षेत्र के दूरस्थ बकोड़ा गांव का जायजा लिया। डीएम को अपने बीच पाकर गांव के बुजुर्ग, युवा, बच्चे, महिलाएं बेहद खुश नजर आए और गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। डीएम ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मंच, मरथापला, आली, मथार, मष्टी, बकोड़ा, गोरसौन, गैर, मोष्टा बंडा, संगरौन, सीम आदि ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण किया। 

विज्ञापन


डीएम ने कहा कि बकोड़ा क्षेत्र को सड़क मार्ग से जोड़ने की कार्रवाई अंतिम चरण में है और जल्द ही केंद्र सरकार से वन भूमि हस्तांतरण की स्वीकृत होने पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा। डीएम ने राजकीय प्राथमिक और जूनियर हाई स्कूल बकोड़ा और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण भी किया। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने लधिया नदी से ग्रामीण भूमि के कटाव की रोकथाम, मंच से पाल टनकपुर जौलजीबी सड़क से गांव को जोड़ने, बकोड़ा से सौराई-भनार-डांडा सड़क को जोड़ने, गोरखनाथ से रणकुंची तक सड़क आदि की मांगें प्रमुखता से उठाईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम मड़थपला तोक में ग्रामीणों से मिले और उनकी समस्याएं सुनीं।ग्रामीणों ने गांव में कृषि औद्यानिक गतिविधियों के साथ ही मौन पालन को बढ़ावा देने की मांग की। इस पर डीएम ने कहा कि विभाग के अधिकारियों को गांव में भेजकर सर्वे कराया जाएगा। 


भ्रमण के दौरान डीएम के साथ लोनिवि के ईई एमसी पलाडिया, वन क्षेत्राधिकारी बीएम टम्टा, सहायक अभियंता सिंचाई एचसी भदौला, कनिष्ठ अभियंता दीपक चौबे, नायब तहसीलदार, क्षेत्र पंचायत सदस्य कमल रावल, ग्राम प्रधान बकोड़ा महेंद्र सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता हरीश पांडे, ग्राम प्रधान सौराई सूरत सिंह, दान सिंह आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed