{"_id":"5ba7c771867a557f6917faa7","slug":"dm-inaugurated-in-district-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में डीएम ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में डीएम ने किया शुभारंभ
ब्यूरो् /अमर उजाला, चंपावत।
Updated Sun, 23 Sep 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
लाभार्थी को कार्ड देते डीएम एसएसन पांडेय और स्वास्थ्य अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में रविवार को आयुष्मान भारत योजना शुरू हो गई है। रविवार को सड़क बंद होने से विधायक कैलाश गहतोड़ी के नहीं पहुंचने पर डीएम एसएन पांडेय ने योजना का शुभारंभ किया। योजना के अंतर्गत चयनित परिवारों को पांच लाख रुपये तक का सालाना स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलेगा। इस मौके पर उन्होंने छह लाभार्थी धनी देवी, कुंती देवी, विमला प्रहरी, रश्मि पांडेय और भवानी देवी को गोल्डन रिकार्ड (आयुष्मान योजना कार्ड) दिया।
सीडीओ एसएस बिष्ट और सीएमओ डॉ.आरपी खंडूरी ने योजना के बारे में बताया। योजना के तहत 1350 बीमारियों का नि:शुल्क इलाज मिलेगा। नोडल अधिकारी डॉ.रश्मि पंत ने बताया कि चंपावत, लोहाघाट और टनकपुर के तीन सरकारी अस्पतालों में जिले के 9829 परिवारों को इलाज की सुविधा मिलेगी। सीएमओ डॉ.आरके जोशी ने बताया कि रोगियों की सहायता के लिए 104 नंबर का हेल्पलाइन और अस्पतालों में आरोग्य मित्र तैनात किए गए हैं। ब्लाक, जिले स्तर पर शिकायत निवारण समिति गठित की गई है।
इस मौके पर पीडी हरगोविंद भट्ट, सीईओ आरसी पुरोहित, डीईओ सत्यनारायण, युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष भाजपा रामदत्त जोशी, सांसद प्रतिनिधि गोविंद सामंत, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर पांडेय, श्याम नारायण पांडेय, पीएलवी प्रकाश जोशी मौजूद थेे।