{"_id":"5df3c01e8ebc3e87ce3ea569","slug":"dm-given-orders-to-officers-champawat-news-hld365431213","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेनानी स्मारक का जिला योजना से होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेनानी स्मारक का जिला योजना से होगा कायाकल्प
विज्ञापन
धूरा का स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक।
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्मारक की बदहाली अब दूर हो सकेगी। धूरा के इन स्मारक की बदहाली को दूर करने के लिए जिला योजना की मद से मरम्मत कराई जाएगी। 11 दिसंबर को क्षेत्र दौरे पर गए डीए म सुरेंद्र नारायण पांडेय इस स्मारक की बदहाली से रूबरू हुए थे। इसके बाद उन्होंने जरूरी सुधार करने का प्रस्ताव बनाने का आदेश दिया।
धूरा क्षेत्र का आजादी की जंग में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यहां सात स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों (पंडित रामचंद्र चौड़ाकोटी, बेनीराम चौड़ाकोटी, पदमादत्त चौड़ाकोटी, जयदत्त चौड़ाकोटी, चूणामणी जोशी, चिंतामणी जोशी और बची सिंह राना) ने आजादी की जंग में अंग्रेजी हुकूमत को नाकों चने चबवाए थे।
सेनानी उत्तराधिकारी संगठन जिलाध्यक्ष महेश चौड़ाकोटी ने बताया कि क्षेत्र के लोगों की ओर से दान की गई भूमि पर सेनानियों की स्मृति में 2013 में धूरा में 6 लाख रुपये की लागत से निर्मित सेनानी स्मारक पर सभी सातों सेनानियों की प्रतिमा बनाई गई थी लेकिन रखरखाव का उचित प्रबंध नहीं होने से मुख्य द्वार टूटने से स्मारक जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
बिजली का सही बंदोबस्त नहीं होने और जलभराव की वजह से स्मारक को हो रहे नुकसान को लेकर क्षेत्र के लोग आवाज उठाते रहे। डीएम ने डीआरडीए के पीडी हरगोविंद भट्ट को स्मारक को दोमंजिला करने व अन्य जरूरी मरम्मत कार्य के लिए प्रस्ताव तैयार कर जिला योजना में शामिल करने के निर्देश दिए हैं।