{"_id":"63582a877637a02bd7118cdd","slug":"diwali-in-champawat-champawat-news-hld4800014180","type":"story","status":"publish","title_hn":"परंपरागत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परंपरागत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली पर्व
विज्ञापन
दिवाली की रात 51 हजार दीयों से जगमग करता मां वाराही धाम देवीधुरा मंदिर। संवाद
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत/लोहाघाट। जिले के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में दीपावली परंपरागत हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। लोगों ने घरों को बिजली की मालाओं, मोमबत्ती और दीयों की रोशनी से आकर्षक तरीके से सजाया गया। देर रात तक आतिशबाजी का सिलसिला जारी रहा।
लोगों ने इस दफा पर्यावरण के मुफीद बनाए गए ग्रीन इको फ्रेंडली आतिशबाजी के प्रयोग को तवज्जो दी। इस बार आतिशबाजी बाजार में महंगाई के कारण पिछले वर्ष की तुलना में कारोबार कम रहा। चंपावत, लोहाघाट, टनकपुर, बनबसा, पाटी, बाराकोट आदि स्थानों पर पुलिस सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था।
लोहाघाट में एक युवक और एक बच्चा पटाखों से झुलस गया जिनका उपचार उप जिला अस्पताल में किया गया। लोगों ने घरों को विभिन्न प्रकार की लाइटों से सजाया था। मां लक्ष्मी की आराधना कर प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन
अखिलतारिणी धाम में जलाए गए 1100 दीपक
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के दूरस्थ दिगालीचौड़ स्थित अखिलतारिणी धाम में दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया। ग्रामीणों ने कार्तिक पूर्णिमा पर क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि के लिए अखिलतारिणी धाम में 1100 दीपक जलाए। दीपकों की रोशनी में पूरा मंदिर परिसर जगमगा गया। मंदिर के पुजारी संजय पांडेय ने पूजा कर श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष दीपक जोशी, शुभम नायक, राहुल सिंह, लक्ष्मण सिंह, पीयूष जोशी, हीरा सिंह आदि रहे।