{"_id":"69d23bc142cb9a187a3dc65180040e5e","slug":"district-youth-festival-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहाघाट ब्लॉक की रही धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहाघाट ब्लॉक की रही धूम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Fri, 01 Jan 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला युवा महोत्सव में लोहाघाट की धूम रही। युवक मंगल दल और महिला मंगल दल दोनों वर्गों में इस विकासखंड की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। विवेकानंद यूथ अवार्ड के अंतर्गत बिंडातिवारी युवक मंगल दल और मल्ला खतेड़ा ने सबको पछाड़ कर प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता टीम को मुख्य विकास अधिकारी श्याम सुंदर पांगती ने पांच हजार रुपये का चेक और एक शील्ड दी।
विज्ञापन
गोरलचौड़ मैदान में हुए महोत्सव में लोक नृत्य, लोक गीत, एकांकी, गायन और नृत्य प्रतियोगिता हुई। बाराकोट ब्लाक के बापरू युवक मंगल दल, बाराकोट महिला मंगल दल को दूसरा तथा चंपावत ब्लाक के बाजरीकोट युवक मंगल दल और महिला मंगल दल को तृतीय स्थान मिला। इन टीमों को क्रमश: तीन हजार और दो हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा हारमोनियम वादन की व्यक्तिगत स्पर्धा में सुरेश राजन तथा तबला वादन में सूरज कुमार प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन
निर्णायक मंडल में सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र गहतोड़ी, प्रकाश राय और मुकेश गिरि शामिल थे। राजेश चौबे और जीवन मेहता के संचालन में हुए कार्यक्रम में जिला युवा कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी हरीश जोशी, बीडीओ शिल्पी पंत, नंदन जोशी, दीपा जोशी, अर्जुन ढेक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन