फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   District panchayat meeting

महादेव समिति से छिनेगी टनकपुर पंचमुखी धर्मशाला

Sat, 12 Dec 2015 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sat, 12 Dec 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन

टनकपुर स्थित पंचमुखी धर्मशाला का संचालन अब जिला पंचायत स्वयं करेगा। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में हुई सदस्यों की बैठक में ये प्रस्ताव पारित किया गया। कहा गया कि पंचमुखी धर्मशाला का संचालन अवैध रूप से पंचमुखी महादेव समिति कर रही है। समिति से धर्मशाला को तत्काल खाली कराया जाएगा। इसी तरह पंचेश्वर के किराए में दिए गए राफ्टिंग सेंटर को समुचित उपयोग नहीं होने का हवाला देकर खाली कराने की बात कही गई। बैठक में इसके अलावा नौ अन्य प्रस्ताव पारित किए गए।

विज्ञापन


जिला पंचायत का 2015-16 का 21.38 करोड़ रुपये का संशोधित बजट और 2016-17 का 10.14 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट पारित किया गया। जिला पंचायत संचालित मां पूर्णागिरि धाम के मेले को पार्किंग और कैंपों के लिए जमीन की व्यवस्था करने को जिला पंचायत के सदस्य वन और राजस्व विभाग से मंत्रणा करेंगे। जिला पंचायत की आय में वृद्धि करने को ग्रामीण क्षेत्रों के अंतर्गत वाहनों द्वारा रेता, बजरी, खनन पत्थर के ढुलान पर शुल्क लेने, दिगालीचौड़ में धन की उपलब्धता होने पर विश्रामगृह का निर्माण करने के अलावा चंपावत में पंचायत की खाली पड़ी जमीन पर आवासीय काटेज बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


जिला पंचायत ने लोहाघाट की दुकानों के मासिक किराए को बाजार भाव के हिसाब से वसूलने, भूमि और धन की उपलब्धता पर दुकानों के निर्माण के लिए निर्णय लेने को जिला पंचायत अध्यक्ष को अधिकृत किया है। जिला पंचायत को मनरेगा से मिलने वाली रकम की सदस्य अपने-अपने क्षेत्र के अंतर्गत योजनाओं की घोषणा करने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में उपाध्यक्ष देवकी लमगड़िया, सदस्य गोविंद सामंत, निर्मला महराना, उमाशंकर भट्ट, बसंत पुनेठा, भागीरथी देवी, उषा गुरंग, भवानी टम्टा, मीना देवी, उर्मिला चंद, पुष्कर बोहरा, भोला सिंह बोहरा, मुकेश कुमार मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed