{"_id":"65564d10a1a8985cb20611d9","slug":"district-khokho-team-selected-in-banbasa-champawat-news-c-243-1-alm1003-1435-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बनबसा में जिला खोखो टीम का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बनबसा में जिला खोखो टीम का हुआ चयन
Thu, 16 Nov 2023 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 16 Nov 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
बनबसा में जिला खोखो टीम चयन में प्रतिभाग करने वाले बच्चे और अन्य। स्रोत संवाद
बनबसा (चंपावत)। राज्य स्तरीय खोखो प्रतियोगिता के लिए चंपावत की टीम का चयन हो गया है। इसमें 15 बालक और 15 बालिकाएं शामिल हैं। चयन के लिए चंपावत जिले से 50 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था।
बृहस्पतिवार को मिनी स्टेडियम में जिला खोखो टीम के चयन में 50 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिला खोखो एसोसिएशन अध्यक्ष सरदार अवतार सिंह ने बताया कि जिला खोखो टीम के लिए बृहस्पतिवार को 15 बालक और 15 बालिकाओं को चयनित किया गया जो 18 से 19 नवंबर को रुड़की में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
इस दौरान जिला खोखो एसोसिएशन उपाध्यक्ष जसवंत सिंह, सहसचिव चंदन सिंह मेवाड़ी, बनबसा मिनी स्टेडियम कराटे प्रशिक्षक और राष्ट्रीय रेफरी विजय रावत, रंजीत पोखरिया आदि ने सहयोग दिया। संवाद