फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   District Collector visits Purnaigiri Dham area along with officials

शार्टकट रास्तों को बंद करो

Wed, 08 Mar 2017 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Updated Wed, 08 Mar 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
District Collector visits Purnaigiri Dham area along with officials
मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन करते जिलाधिकारी डा. अहमद इकबाल। - फोटो : अमर उजाला
 जिलाधिकारी डॉ. अहमद इकबाल ने मां पूर्णागिरि धाम क्षेत्र का दौराकर पूर्णागिरि मेले की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने भैरव मंदिर से मुख्य मंदिर तक पैदल मार्ग में टाइल्स लगाने का कार्य हर हाल में होली तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। मेला क्षेत्र में सुरक्षा, स्वास्थ्य, सफाई, बिजली और पानी की व्यवस्था में किसी प्रकार की ढिलाई न बरतने और ठुलीगाड़ से भैरव मंदिर तक शार्टकट रास्तों को चिह्नित कर उन्हें बंद करने की हिदायत दी है। 
विज्ञापन


बुधवार सुबह जिलाधिकारी पूर्णागिरि मेले की व्यवस्थाओं से जुड़े विभागों के अधिकारियों के साथ तैयारी का जायजा लेने पूर्णागिरि पहुंचे। मेले की तैयारियों का जायजा लेते जिलाधिकारी मुख्य मंदिर पहुंचे और देवी के दर्शन किए। मेला क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए तत्काल सफाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


तहसील सभागार में अधिकारियों की बैठक में जिलाधिकारी ने काली मंदिर से मुख्य मंदिर तक पानी की समस्या को संज्ञान लेते हुए जलसंस्थान के ईई ओ पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने व पर्याप्त संख्या में स्टाफ तैनात करने को कहा है। विद्युत विभाग से बिजली की बचत के लिए पीली रोशनी वाले बल्बों के स्थान पर दुकानदारों से एलईडी या फिर सीएफएल बल्ब लगवाने को कहा। ठुलीगाड़ से भैरव मंदिर तक शार्टकट रास्तों को चिह्नित कर उन्हें बंद करने को कहा। उन्होंने चिकित्सा विभाग को ठुलीगाड़ और टुन्यास में एलोपैथिक चिकित्सा कैंप लगाने और इमरजेंसी दवाइयां रखने के साथ ही 24 घंटे एंबुलेंस की व्यवस्था रखने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा विभाग को सप्ताह में दो दिन आकर मेले में बिकने वाली खाद्य सामग्रियों की जांच करने के निर्देश दिए। बिजली विभाग को 24 घंटे बिजली आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने और पुलिस को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को कहा गया है। सीसी कैमरों से मेले के साथ हीं संदिग्धों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जाए। जिलाधिकारी ने दुकानों में रेट लिस्ट और टैक्सी वाहनों पर किराया लिस्ट चस्पा कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम अनिल चन्याल, सीओ आरएस रौतेला, एआरटीओ रश्मि भट्ट, सीएमओ डॉ. डीएल साह, जलसंस्थान के ईई विशाल कुमार, ईई लोनिवि डीडी भट्ट, एआरएम केएस राणा, कोतवाल वीसी शर्मा, मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय समेत तमाम विभागों के अधिकारी और मंदिर समिति के पदाधिकारी मौजूद थे। 

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed