{"_id":"69e51053b2acbe607400361a","slug":"district-administration-alert-on-the-adverse-effects-of-rising-temperatures-on-public-health-champawat-news-c-229-1-alm1014-138185-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: तापमान बढ़ोतरी से जनस्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों पर जिला प्रशासन अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: तापमान बढ़ोतरी से जनस्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों पर जिला प्रशासन अलर्ट
Sun, 19 Apr 2026 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 19 Apr 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। अप्रैल से जून के बीच तापमान बढ़ोतरी के कारण जनस्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। प्रशासन की ओर से नगर निकायों में हीट वेव से होने वाली संभावित क्षति को रोकने के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्त किए हैं।
नगर पालिका चंपावत में भरत त्रिपाठी, नगर पालिका लोहाघाट में सौरभ नेगी, नगर पालिका टनकपुर में ऋषभ उनियाल, नगर पंचायत बनबसा में दीपक बुदलाकोटी और नगर पंचायत पाटी में कमल सिंह मेहता को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। सभी नोडल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में हीट वेव से बचाव और रोकथाम के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से अत्यधिक गर्मी के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें और प्रशासन की जारी दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की है।