फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Discussions done with members to ensure victory

पाटी ब्लाक प्रमुख में भाजपा की निर्विरोध काबिज होने की रणनीति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
Discussions done with members to ensure victory
पाटी (चंपावत)। पाटी ब्लाक प्रमुख पद में भाजपा की जीत को सुनिश्चित करने के लिए पार्टी ने बुधवार को अपने सदस्यों के साथ विचार विमर्श किया। 40 बीडीसी सदस्यों वाले पाटी ब्लाक प्रमुख की कुर्सी अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है। भाजपा के पास यहां 27 से अधिक बीडीसी सदस्य हैं। भाजपा ने पाटी ब्लाक प्रमुख के लिए एमकॉॅम की छात्रा सुमनलता को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन

लोहाघाट के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल और दो बार ब्लाक प्रमुख रहे लक्ष्मण सिंह लमगड़िया की मौजूदगी में हुई बैठक में कहा गया कि ब्लाक प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख और कनिष्ठ उप प्रमुख के चुनाव में पार्टी क्षेत्रीय और अन्य तरह के संतुलन का पूरा ध्यान रखेगी। देवीधुरा क्षेत्र से ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी बनाए जाने के बाद ज्येष्ठ और कनिष्ठ उप प्रमुख प्रत्याशी पाटी-खेतीखान व लधिया क्षेत्र से बनाए जाने का सदस्यों को आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद पाटी के 27 बीडीसी सदस्य
ममता, नीतू, पुष्पा देवी, सुमनलता, सुशीला बोहरा, तारी बिष्ट, नीलांबर अटवाल, सुनील जोशी, शंकर अधिकारी, शिवानी, गोधन सिंह, मनीष जोशी, किशोर प्रसाद, भावना देवी, घनश्याम, दीपक चम्याल, शैलेंद्र बोहरा, प्रकाश भट्ट, माया देवी, कविता देवी, रंजीत सिंह, आशा जोशी, कविता, किरन मनराल, दया भट्ट, कौशल्या देवी और अशोक भट्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed