फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Discussion on removing encroachment from no man's land

Champawat News: नो मैंस लैंड से अतिक्रमण हटाने पर चर्चा

Fri, 19 Jan 2024 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 19 Jan 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Discussion on removing encroachment from no man's land
चंपावत में नो मैंस लैंड को लेकर बैठक लेते डीएम नवनीत पांडे। संवाद
चंपावत। भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पांच किमी तक अवस्थित नो-मैन्स लैंड पर अनधिकृत कब्जे को हटाने के संबंध में बैठक हुई। बैठक में एसएसबी, उप जिलाधिकारियों, वन विभाग, पुलिस विभाग के अधिकारियों ने अनधिकृत कब्जे को लेकर विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन

जिला सभागार में शुक्रवार को डीएम नवनीत पांडे की अध्यक्षता में बैठक हुई। डीएम ने नो-मैन्स लैंड पर अनधिकृत कब्जे वाले क्षेत्रों का सर्वे कर उपजिलाधिकारियों, वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नो-मैन्स लैंड में हटाए गए और शेष हटाए जाने वाले अनधिकृत कब्जे वाले स्थानों का प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने को कहा। एसडीएम सौरभ असवाल और कमांडेंट एसएसबी अनुराग ने बताया कि नेपाल मूल के निवासी कुछ जगह पर अस्थायी खेतीबाड़ी करते हैं। नेपाल के अपने क्षेत्र में सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान कुछ पिलर मिस हुए हैं। इसके लिए अलावा नेपाल के निवासी आवाजाही के लिए बोर्ड संचालित करते हैं। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को सर्वे रिपोर्ट 15 दिन के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि कंचनपुर नेपाल के सीडीओ और एसडीएम से समन्वय स्थापित कर आपसी तालमेल के साथ नो-मैन्स लैंड के अलावा अन्य मुद्दों पर आवश्यक कार्रवाई कर समाधान निकाला जाए। बोर्ड के माध्यम से आवा-जाही करने वाले लोगों के साथ ही बोर्ड का भी पुलिस और राजस्व विभाग से सयुंक्त रूप से सत्यापन करने के निर्देश दिए। बैठक में तहसीलदार लोहाघाट विजय गोस्वामी, एसडीओ वन विभाग नेहा चौधरी, सहायक सांख्यिकी अधिकारी जुगल किशोर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed