फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Disaster Management Training Center to be built in Champawat Pooled Housing

चंपावत पूल्ड आवास में बनेगा आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण केंद्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Disaster Management Training Center to be built in Champawat Pooled Housing
चंपावत। जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की ओर से जिला मुख्यालय में जल्द ही आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए पूल्ड आवास के पास करीब चार हेक्टेयर जमीन प्रस्तावित की गई है। प्रस्तावित प्रशिक्षण केंद्र में 200 सीटों का आवासीय हॉस्टल बनाया जाएगा। प्रशिक्षण केंद्र का उपयोग आपदा बचाव के अलावा अन्य विभागीय प्रशिक्षणों में भी किया जा सकेगा। प्रस्तावित आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण केंद्र के निर्माण के लिए ग्रामीण निर्माण विभाग की ओर से आगणन तैयार कर मंजूरी के लिए सर्किल कार्यालय पिथौरागढ़ को भेजा गया है।
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि वर्तमान में पूल्ड हाउस में आपदा प्रकोष्ठ की ओर से संचालित किए जा रहे प्रशिक्षण भवन को ही आधुनिक स्वरूप देकर आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आवासीय केंद्र में 100 सीटें महिलाओं और 100 सीटें पुरुषों के लिए उपलब्ध रहेंगी। केंद्र में ही मैस आदि की सुविधा भी मौजूद रहेगी। केंद्र का उपयोग साहसिक खेलों और पर्यटन को बढ़ावा देने में भी किया जा सकेगा।
विज्ञापन

4.22 करोड़ की लागत से होगा निर्माण कार्य
चंपावत। ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई कमलेश जोशी के अनुसार विभाग की ओर से प्रस्तावित आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण केंद्र के निर्माण के लिए 4.22 करोड़ रुपये का आगणन तकनीकी स्वीकृति के लिए सर्किल कार्यालय पिथौरागढ़ को भेजा गया है। तकनीकी स्वीकृति मिलने के बाद प्रस्ताव को शासन की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान प्रशिक्षण भवन का जीर्णोद्धार किया जाएगा
चंपावत। मुख्यालय में प्रस्तावित आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण केंद्र के निर्माण के साथ ही वर्तमान में मौजूद प्रशिक्षण भवन का जीर्णोद्धार भी किया जाएगा। वर्तमान में भवन में प्रांतीय रक्षक दल, होमगार्ड, युवक मंगल दलों आदि को प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके अलावा निशानेबाजी के लिए बनाई गई शूटिंग रेंज को प्रस्तावित परिसर में शामिल किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed