फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Disaster management needs

मौसम विभाग के अलर्ट के चलते एडीएम ने ली बैठक

Thu, 30 Jun 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)। Updated Thu, 30 Jun 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Disaster management needs
आपदा प्रबंधन जरूरी - फोटो : अमर उजाला

टनकपुर (चंपावत)। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद एसडीएम नरेश दुर्गापाल ने आपदा निगरानी समिति की बैठक लेकर सभी अधिकारियों को आपदा की स्थिति पर बराबर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। तहसील सभागार में हुई बैठक में एसडीएम ने आपदा नियंत्रण टीम को कंट्रोल रूम से संपर्क बनाए रखने, चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को जन स्वास्थ्य पर नजर रखने को कहा है।

विज्ञापन


बैठक में सीओ आरएस रौतेला, पशु चिकित्साधिकारी डीके शर्मा, पशु चिकित्साधिकारी बनबसा बीके यादव, एई लोनिवि अरुण पाल सिंह, वन क्षेत्राधिकारी शारदा रेंज ख्याली राम, जलसंस्थान के जेई बीएस कुवार्बी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

चंपावत। जिले में एक जुलाई से अगले 72 घंटों के बीच भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अपर जिलाधिकारी जेएस राठौर ने भारत मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून का हवाला देते हुए कहा कि मौसम विभाग की ओर से इस अवधि में भारी बारिश की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों, लोनिवि, पीएमजीएसवाई, एडीबी और विश्व बैंक यूनिट को संवेदनशील स्थानों पर मय आपरेटर एवं गैंग के साथ जेसीबी रखने, प्रत्येक पल की खबर से आपदा कंट्रोल रूम को अवगत कराने, किसी भी दशा में आवागमन को बाधित न होने देने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि बारिश के साथ सड़क पर मलबा आने पर तत्काल उसे हटाने एवं सुरक्षात्मक उपाय अपनाने के साथ ही मोटर मार्ग बंद होने, मलबा, बोल्डर आने, सड़क को आवागमन के लिए खोलने की सूचना तत्काल देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को चेतावनी जारी की कि कोई भी अधिकारी अपना मोबाइल बंद नहीं रखेगा।


उन्होंने पुलिस विभाग को आपदा के लिए गठित क्यूआरटी टीमों को आपदा प्रबंधन उपकरणों के साथ अलर्ट रहने, खोज एवं बचाव अन्य संबंधित कार्यों के लिए उत्तरदायी समस्त कार्मिकों को सतर्कता का उच्चतम स्तर बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी आपदा की स्थिति में दूरभाष 05965230819, 230703 या टोल फ्री नंबर 1077 पर सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed